Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंचाई नहर में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने पर किसान नाराज
  • देहरादून

सिंचाई नहर में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने पर किसान नाराज

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  डोईवाला के किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। किसानों ने आर्यनगर में बन रही सिंचाई नहर में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने पर नाराजगी जताई। सोमवार को नुन्नावाला स्थित गुरुद्वारे में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। किसान गुरनाम सिंह ने कहा कि डोईवाला, लालतप्पड़, माजरी, रानीपोखरी व आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान खेती करते हैं। खेती में सिंचाई के पानी के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नहरों को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाता है। आर्यन नगर वार्ड नंबर-2 में भी किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पक्की नहर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसकी गुणवत्ता बिल्कुल खराब है। यह जगह जगह टूट भी रही है। यह पहली बरसात भी नहीं झेल पाएगी। किसानों ने कहा कि सिंचाई नहर के कार्य को प्रत्येक दिन अधिकारी स्वयं देंखे। ताकि, गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो सके। सिंचाई विभाग के एई एएस रावत ने बताया कि किसानों की शिकायत पर बैठक की गई। आर्यनगर में 1700 मीटर की नहर बन रही है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में गुरनाम सिंह, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, ओमकार सिंह, गुरुसेवक सिंह, गुरजीत सिंह, सुरेश सैनी, निर्मल सिंह, संदीप पाल, अयूब अली, हरविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 जून
Next: बैठक निरस्त होने पर विधायक और बीडीओ के बीच नोकझोक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.