Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवानों ने गंवाई जान
  • राष्ट्रीय

सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवानों ने गंवाई जान

RNS INDIA NEWS 05/09/2024
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। सिक्किम में सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया है। पूर्वी सिक्किम जालुक आर्मी कैंप से दलपचंद जा रहा सेना का वाहन सडक़ से 300 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्ल्यू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर समेत सभी मृतक सैन्यकर्मी पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।
बीते साल लद्दाख में भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ था। अगस्त में भारतीय सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हुआ था। ये दुर्घटना लेह के पास क्यारी गांव में हुई थी। यहां सेना का वाहन खाई में गिर गया था। इस हादसे में नौ जवानों ने जान गंवाई थी. इसमें एक जेसीओ (जूनियर कमीशन अफसर) भी थे। सेना के काफिले में तीन वाहन शामिल थे। इसमें से ही एक वाहन हादसे का शिकार हुआ था।
इस काफिले में सेना के 3 अफसर, 2 जेसीओ और 34 जवान थे. 3 वाहनों के काफिले में 1 जिप्सी, 1 ट्रक और 1 एंबुलेंस थी। हादसे पर दुख जताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था किलेह के पास हुई दुर्घटना में सेना के जवानों के मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचकर्म अटेंडेंट के पद सृजन को सीएम ने मांगी आख्या
Next: पिता पुत्र ने बसपा नेता के साथ की मारपीट, केस दर्ज

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

जिन्न का डर दिखा तांत्रिक ने महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, आठ लोगों को उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.