Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया
  • राष्ट्रीय

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया

RNS INDIA NEWS 01/06/2022
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े 20 गोली मारकर सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। इस बीच सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी हो गई है। आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया है। आरोपी मनप्रीत को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। वह सोमवार पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए छह लोगों में शामिल था। उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
बता दें कि 29 मई को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला पर मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है उनका मंगलवार को अपने गांव मूसेवाला में अंतिम संस्कार किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अंतिम यात्रा में करीब एक लाख लोग शामिल हुए थे।

पिता ने की सीबीआई और एनआईए जांच की मांग
इससे पहले सोमवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई और एनआईए जांच की मांग की थी। इसके अलावा सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने यह भी मांग की है कि मामले की जांच हाई कोर्ट के एक मौजूदा जज द्वारा की जाए। वहीं सिद्धू के पिता बेटे की सुरक्षा वापस लिए जाने को लेकर भी सवाल किया है।
उन्होंने ये भी मांग की है कि जिन अधिकारियों ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली उनकी भी जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सुरक्षा वापस लेने के आदेश को सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही इस घटना को गैंगवार से जोडऩे के लिए पंजाब के डीजीपी वीके भावरा पर भी सवाल उठाए। डीजीपी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश और गैंगवार को बताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 जून
Next: मिस्र में दिखा 2500 साल पुराना इतिहास, मिली देवताओं से जुड़ीं कई मूर्तियां

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.