Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सिद्धसौड़ में घर-घर जाकर किया मां इन्द्रासणी ने भ्रमण
  • रुद्रप्रयाग

सिद्धसौड़ में घर-घर जाकर किया मां इन्द्रासणी ने भ्रमण

RNS INDIA NEWS 02/01/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)।  सिलगढ़ की अराध्या देवी मां इंद्रासणी ने जखोली ब्लाक के सिद्धसौड़ और जखनोली में घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। गांव में भ्रमण के बाद देवी रात्रि प्रवास के लिए जखनोली गांव पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने डोली का अक्षत एवं पुष्पों से जोरदार स्वागत किया। बीते 26 नवम्बर से मां इंद्रासणी की देवरा यात्रा लगातार गांव-गांव भ्रमण कर रही है। गुरुवार को सुबह सिद्धसौड़ में भ्रमण कर देवी रात्रि प्रवास के लिए जखोली ब्लॉक के जखनोली पहुंची। इससे पहले सुबह पुजारी ने सिद्धसौड गांव में मां इन्द्रासणी की भोगमूर्तियों की विशेष पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। जिसके बाद मां की देवरा यात्रा गांव में घर-घर जाकर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। वहीं भक्तों ने पुष्प एवं अक्षतों से मां का स्वागत किया। साथ ही लाल चुनरी, धूप पिठाई के साथ ही फलों का अर्घ्य भी लगाया। इस दौरान डोली ने नृत्य कर भक्तों को अपना आशीर्वाद भी दिया। रात्रि प्रवास के लिए देवरा यात्रा जखनोली गांव पहुंची। दो माह तक चलने वाली देवरा यात्रा के दौरान मां की डोली सिलगढ़, बड़मा, भरदार, लस्या, नागपुर के 60 गांवों का भ्रमण कर चुकी है। भ्रमण कार्यक्रम पूरा होने के बाद 27 जनवरी को मां की इन्द्रासणी की डोली वापस कंडाली गांव पहुंचेगी। दो दिन कंडाली में गांव में विश्राम करने के उपरान्त 30 जनवरी की डोली मूल मंदिर पहुंचेगी। 12 वर्षो बाद 30 जनवरी से कंडाली स्थित इन्द्रासणी मंदिर में महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। 6 फरवरी को जल यात्रा एवं 7 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। इस अवसर पर मठापति सुरेंद्र चमोली, मंदिर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह बुटोला, ओपी बहुगुणा, सचिव राम चन्द्र राणा, बलवीर सिंह, शिव प्रसाद, वीरबल सिंह समेत कई बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: आप जिलाध्यक्ष सहित 08 पदाधिकारी कांग्रेस में हुए शामिल
Next: चारों धामों की आंतरिक व्यवस्था और हक हकूकों से न हो छेड़छाड़

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.