Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • शुरुआती दो दिन की गिरावट के बाद संभला पेटीएम
  • अर्थ जगत
  • बाजार

शुरुआती दो दिन की गिरावट के बाद संभला पेटीएम

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। बीते 18 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में फ्लॉप एंट्री के बाद पहली बार पेटीएम के स्टॉक में सुधार देखने को मिला है। मंगलवार को पेटीएम का स्टॉक प्राइस 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। मंगलवार को दोपहर के कारोबार में  बीएसई इंडेक्स पर पेटीएम का स्टॉक भाव 1446 रुपए था। बीते सोमवार के मुकाबले ये 6.30 फीसदी की तेजी है। बता दें कि 18 नवंबर को गुरुवार का दिन था। इसी दिन पेटीएम की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। इस दिन स्टॉक 27 फीसदी तक टूट गए। इसके बाद सोमवार को बाजार खुला तो इस दिन भी पेटीएम के स्टॉक में बड़ी गिरावट बरकरार थी।

अब भी नुकसान में ये निवेशक पेटीएम के स्टॉक में तेजी के बावजूद वो निवेशक अब भी नुकसान में हैं जिन्हें आईपीओ अलॉट हुआ है। दरअसल, रिटेल निवेशकों को आईपीओ के एक लॉट में 6 शेयर मिले थे, प्रति शेयर कीमत 2150 रुपए थी। मंगलवार के कारोबारी भाव के स्तर पर देखें तो अब भी निवेशक प्रति शेयर 704 रुपए नुकसान में हैं। वहीं, लॉट के हिसाब से देखें तो 4,224 रुपए का नुकसान है।
मार्केट कैपिटल कितना : पेटीएम का मार्केट कैपिटल 93,740.37 करोड़ रुपए है। इश्यू प्राइस पर पेटीएम का मार्केट कैपिटल 1.39 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। इस लिहाज से देखें तो अब भी निवेशक 47 हजार करोड़ रुपए के नुकसान में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल आ सकते हैं अलग रोल में नजर
Next: महिला ने धारदार हथियार से काटा अपना गला, हायर सेंटर रेफर

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.