Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • किन्नौर में शोंग-टोंग परियोजना की ट्रॉली का हुक टूटा, दो सुपरवाइजरों की दबने से मौत
  • हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में शोंग-टोंग परियोजना की ट्रॉली का हुक टूटा, दो सुपरवाइजरों की दबने से मौत

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

रिकांगपिओ (किन्नौर)।  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रली के पास सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट जलविद्युत शोंग-टोंग परियोजना के निर्माण के दौरान ट्रॉली का हुक टूटने से उसके नीचे दबने से दो सुपरवाइजरों की मौत हो गई है। सोमवार देर रात 2:00 बजे हुए इस हादसे में बिहारी लाल पुत्र कर्मचंद निवासी ननखड़ी, रामपुर, शिमला और खूब राम पुत्र जवाहर लाल निवासी निरमंड, कुल्लू की मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि परियोजना का काम देख रही पटेल कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर धारा 336 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एचपीपीसीएल जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य चला हुआ था और दो सुपरवाइजर अपनी टीम को काम बताकर ट्रॉली से ऊपर आ रहे थे।

इसी बीच ट्रॉली का हुक टूट गया। इससे दोनों सुपरवाइजर ट्रॉली के नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों और कंपनी प्रबंधन ने शव वहां से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ भेज दिए। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं, एचपीपीसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक हेमराज ने बताया कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार राहत राशि दी गई है और हादसे के कारणों की जांच चली रही है। पटेल के महाप्रबंधक पीपी शर्मा से इस बारे में बात करने के लिए फोन किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

7 मई को टिढोंग में भी हुक टूटने से तीन मजदूरों की गई थी जान
किन्नौर जिले में ही इससे पूर्व पिछले माह 7 मई को टिढोंग जलविद्युत परियोजना में भी ट्राली का हुक टूटने से तीन मजदूरों ने मौत हो गई थी। प्रशासन ने जांच कमेटी का गठन कर उस हादसे की जांच शुरू की थी, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यक्रमों की पूर्व सूचना ग्राम स्तर तक पहुंचाएं अधिकारी: किशोर
Next: महाराष्ट्र में सियासी थ्रिलर, संजय राउत ने दिए विधानसभा भंग करने के संकेत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.