Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कार्यक्रमों की पूर्व सूचना ग्राम स्तर तक पहुंचाएं अधिकारी: किशोर
  • टिहरी

कार्यक्रमों की पूर्व सूचना ग्राम स्तर तक पहुंचाएं अधिकारी: किशोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

नई टिहरी। ब्लॉक सभागार चंबा में आयोजित तहसील दिवस में मात्र 10 शिकायतें दर्ज की गयी। तहसील दिवस में पहुंचे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अधिकारियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों की पूर्व सूचना ग्राम सभा स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीण अपनी संबंधित शिकायतों को दर्ज करा कर समाधान पा सके।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार चंबा में आयोजित तहसील दिवस में 10 शिकायते दर्ज की गयीं। एसडीएम टिहरी अपूर्वा ने दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। क्षेपंस पंकज बरवाण एवं सुपखपाल सिंह जड़धारी ने नागणी-जड़धार गांव मोटर की प्रारंभिक आधा किमी सड़क की खस्ताहाल स्थिति की शिकायत दर्ज कराई। सभासद शक्ति जोशी ने एनएच की ओर से सड़क किनारे नालियों की सफाई एवं निर्माण नहीं किए जाने, दिखोल गांव से गुल्डी गांव तक नालियों के क्षतिग्रस्त होने, नालियों में बिछी पाइप लाइन को नहीं हटाये जाने का मुद्दा उठाया। ग्रामसभा छाती निवासी गोपाल सिंह रावत ने सड़क निर्माण में कटे खेतों का मुआवजा दिए जाने, गुड्डी देवी ने ऑलवेदर रोड़ निर्माण के तहत भूमि मुआवजा देने, जयेंद्र सिह सजवाण ने पुस्ता निर्माण का भुगतान करने, ढरसाल गांव क्षेपंस रजनी भट्ट ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, बीडीओ देवकीनंदन बडोला, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, रघुवीर रावत, दर्मियान सिंह सजवाण, विक्रम तोपवाल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

तहसील दिवस पर 4 शिकायतें दर्ज
देवप्रयाग। तहसील मुख्यालय देवप्रयाग में एसडीएम कीर्तिनगर की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। यहां महज चार शिकायतें ही दर्ज हुईं। इनमें लावारिश गोवंश व कुत्तों से हो रही दिक्कत, बस अड्डे पर पेयजल की किल्लत शामिल रहीं। एसडीएम सोनिया पंत ने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार मानवेंद्र बर्त्वाल, राजस्व निरीक्षक मदन लाल, ईओ रघुवर राय, ईई जल संस्थान नरेशपाल, सभासद रूपेश गुसाई आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोनिवि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र संदणिया गांव में नहीं बन पाई सड़क
Next: किन्नौर में शोंग-टोंग परियोजना की ट्रॉली का हुक टूटा, दो सुपरवाइजरों की दबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.