Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिवपुरी में गुरुग्राम का पर्यटक गंगा में डूबा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिवपुरी में गुरुग्राम का पर्यटक गंगा में डूबा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गुरुग्राम का एक पर्यटक पानी के तेज बहाव में आकर डूब गया। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने पानी में लापता पर्यटक की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने पर सर्च आपरेशन रोक दिया है। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुरी में शनिवार को वीकेंड पर गुरुग्राम, हरियाणा से चार दोस्त घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि वे यहां एक कैंप में ठहरे। दोपहर को घूमते हुए चारों दोस्त शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पहुंचे। यहां नहाने के लिए गंगा में उतर गए। बताया जा रहा कि नहाते समय एक दोस्त का अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पानी की तेज धार में आकर बहने लगा। जब तक दोस्त उसे बचाने का प्रयास करते वह पानी की गहराई में ओझल हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचे और नदी में सर्च आपरेशन शुरू किया। डीप डाइवर की मदद से गहरे पानी में खोजबीन की, लेकिन पानी में लापता का कुछ सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने गंगा में डूबे पर्यटक की पहचान उमेश कुमार (25) पुत्र अनिल यादव निवासी ग्राम कलवाली, गुरुग्राम हरियाणा के रूप में कराई है। घटना के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेयरी और दुकान में बाल श्रम करते मिले बच्चे, चार व्यापारियों पर मुकदमा
Next: बस के इंतजार में खड़े परिवार को कार ने मारी टक्कर, पांच घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.