Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शिमला और धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह
  • हिमाचल प्रदेश

शिमला और धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

 शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद और धर्मशाला में रविवार रात को बादल झमाझम बरसे। राजधानी में सोमवार को दोपहर बाद 4:30 बजे से 5:00 बजे तक 33 और धर्मशाला में रात भर 227 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार रात हुई भारी बारिश से कांगड़ा, हमीरपुर और चंबा में नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों को आगाह करते हुए नदी-नालों के समीप नहीं जाने को कहा है। उधर, मंगलवार को भी प्रदेश भर में बारिश होने का येलो अलर्ट है। प्रदेश में सोमवार शाम तक 16 सड़क मार्ग, सात बिजली ट्रांसफार्मर और 17 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। कुल्लू जिले में 13, लाहौल स्पीति में दो और चंबा में एक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। कुल्लू में छह और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है।
जिला चंबा में भारी बारिश से 17 पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं। शिमला में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर 12:00 बजे शहर में हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद शहर में करीब आधा घंटा भारी बारिश हुई। जिला कांगड़ा के कई क्षेत्रों में रविवार रात भर बारिश का दौर जारी रहा। बीते वर्ष धर्मशाला में 24 घंटों के दौरान 229 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। अब रविवार रात को बारिश का आंकड़ा 227 मिलीमीटर रहा। शाहपुर के धारकंडी में लाहड़ी के पास हुए भूस्खलन से रिडकमार-सल्ली सड़क मार्ग बंद हो गया था। बस में बैठे लोगों ने खुद मलबा हटाकर सड़क को बहाल किया। रिड़कमार-बोह सड़क पर रुलेहड़ स्कूल के पास नोल नाला भी भारी उफान पर है।
चंबा जिले में भारी बारिश के कारण सलूणी उपमंडल में एक कच्चा मकान और गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। चांजू-बघेईगढ़ सड़क पर करीब 15 घंटे तक यातायात ठप रहा। कुल्लू की सैंज घाटी की मुख्य सड़क भारी बारिश के चलते छह घंटे तक बंद रही। लारजी-सैंज सड़क पर तलाड़ा गांव के पास पागल नाला में भारी मलबा आने से रविवार देर रात 3:00 बजे से सोमवार सुबह 9:00 बजे तक यातायात बंद रहा। इस दौरान यात्रियों और किसानों को अधिक परेशानी हुई। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से सोलंगनाला के पास सोलंग गांव को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया बह गई है। ग्रामीणों ने स्वयं इस पुल का निर्माण किया था। पुल बह जाने के कारण सोलंग गांव का संपर्क घाटी से कट गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के सबसे बूढ़े बाघों में से एक राजा की मौत, मगरमच्छ से बचाई गई थी जान
Next: प्रतिबंध के बावजूद ठंडी सड़क पर घूम रहे दस लोगों के चालान किए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.