Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश के सबसे बूढ़े बाघों में से एक राजा की मौत, मगरमच्छ से बचाई गई थी जान
  • राष्ट्रीय

देश के सबसे बूढ़े बाघों में से एक राजा की मौत, मगरमच्छ से बचाई गई थी जान

RNS INDIA NEWS 12/07/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)।  देश के सबसे उम्रदराज बाघों में से एक राजा की सोमवार को मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक राजा की उम्र 25 साल 10 महीने थी। जलदापाड़ा के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर दीपक एम ने बताया, वह देश के सबसे पुराने बाघों में से एक था। उसे अगस्त 2008 में उत्तरी बंगाल के जलदापाड़ा के लेपर्ड रेस्क्टू सेंटर लाया गया था।
आम तौर पर एक बाघ 16 साल तक जीता है। वहीं बाघ की अधिकतम आयु 28 से 30 साल होती है। राजा पहले सुंदरबन में रहता था। एक बार मगरमच्छ ने उसे घायल कर दिया। उसके पीछे के पैर में इतनी चोट आई कि वह जीने के लिए तरसने लगा। बता दें कि सुंदरबन डेल्टा दुनिया का सबसे बड़ा मैग्रोव वन है।  यह डेल्टा भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है।
सुंदरबन में करीब 100 बाघ रहते हैं और यहां की नदी में मगरमच्छों की भरमार है। इस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए भी बाघ अकसर खतरा बन जाते हैं। आए दिन किसी पर बाघ के हमले की खबर आती ही रहती है। इसके अलावा मगरमच्छ और जहरीले सांपों का भी इस इलाके में आतंक रहता है।
अलीपुरद्वार के डीएम एसके मीना ने ट्वीट कर कहा, यह बाघ 11 साल का था जब खैराबाड़ी रेस्क्यू सेंटर में लाया गया था। यहां वह 15 साल तक रहा। यह देश में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाले बाघों में से एक था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस को एक और कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगस्टर पवन उर्फ मटरू गिरफ्तार
Next: शिमला और धर्मशाला में झमाझम बरसे बादल, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.