Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षकों ने टीएलएम माध्यम से शिक्षण पर दिया जोर
  • देहरादून

शिक्षकों ने टीएलएम माध्यम से शिक्षण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर कालसी में आयोजित शिक्षक चौपाल में अध्यापकों ने शिक्षा के स्तर में सुधार पर मंथन किया। शिक्षकों ने शिक्षण के विभिन्न माध्यमों पर भी चर्चा की। इस दौरान टीएलएम को शिक्षण का सर्वोत्तम माध्यम करार दिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित चौपाल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए डायट के प्राचार्य राकेश जुगरान ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति देश के विकास में सर्वोत्तम योगदान दे सकता है। शिक्षा से न केवल ज्ञान, कौशल और अनुभव प्राप्त होते हैं, बल्कि यह मनुष्य के समग्र विकास में भी मदद करती है। शिक्षित व्यक्ति सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और धार्मिक ज्ञान को प्राप्त कर अपने और दूसरों के जीवन को सुधार सकता है। शिक्षक डॉ. कृष्णानंद राजपूत ने कहा कि शिक्षा के लिए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) एक महत्वपूर्ण माध्यम है। टीएलएम के माध्यम से शिक्षक छात्रों को अच्छे तरीके से समझाने में मदद कर सकते हैं और उन्हें विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए सहायक सामग्री प्रदान कर सकते हैं। इस प्रकार की सामग्रियों को छात्रों को दिखाकर शिक्षा प्रदान की जाती है। इसमें प्रकरण से संबंधित वस्तुओं को छात्रों के सम्मुख रख शिक्षण प्रक्रिया को पूर्ण किया जाता है। इसकी सहायता से शिक्षण को रुचिकर बनाने का प्रयास किया जाता हैं। इन सामग्रियों के तहत ग्लोब, चार्ट, श्यामपट्ट, मानचित्र, मॉडल, फ्लेनल बोर्ड, बुलेटिन बोर्ड, पावर प्वाइंट का उपयोग किया जा सकता है। इस दौरान बीईओ भुवनेश्वर प्रसाद, प्रधानाचार्य सचिन असवाल, पूनम, कपिल उनियाल, राजेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों ने फसलों के नुकसान पर मांगा मुआवजा
Next: थैना मंदिर से हुआ तीन दिवसीय गो रथ यात्रा का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.