Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किसानों ने फसलों के नुकसान पर मांगा मुआवजा
  • देहरादून

किसानों ने फसलों के नुकसान पर मांगा मुआवजा

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि, आंधी, तूफान से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इन फसलों का बीमा नहीं होने से किसानों को क्षतिपूर्ति नहीं मिलने की चिंता सता रही है। मंगलवार को भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सभी प्रभावित किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने तहसील मुख्यालय पहुंचे भारतीय किसान संघ के मंत्री राजेंद्र सिंह धीमान ने कहा कि चार दिन पूर्व तक खेतों में गेहूं, सरसों की फसल लहलहा रही थी। इस बार दोनों ही फसलों की बंपर पैदावार होने की उम्मीद थी। लेकिन बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से फसल बर्बाद हो गई है। लहलहा रही फसल अब खेतों में ढह गई है। किसान नेता नरेश नौटियाल ने कहा कि सरकार ने समय रहते फसलों का बीमा नहीं कराया, इससे अब किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। कहा कि इस बार चुनावी व्यस्तता में सरकार किसानों को भूल गई है। इसके चलते फसल बीमा योजना के तहत किसानों का पंजीकरण नहीं किया गया। सरकार की गलती का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि पछुवादून, जौनसार बावर में करीब 60 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। इसमें परंपरागत और नगदी दोनों ही तरह की फसलें शामिल हैं। उन्होंने सभी प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में हुकम सिंह, बलवीर सिंह, देवी सिंह, ज्ञान सिंह, राम प्रसाद चौहान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पतंजलि की छात्रा से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
Next: शिक्षकों ने टीएलएम माध्यम से शिक्षण पर दिया जोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.