Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षकों ने दी बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी
  • पौड़ी

शिक्षकों ने दी बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 16/12/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की समस्याएं हल करने का आश्वासन तो दिया लेकिन आज तक शिक्षकों की कई समस्याएं पूरी नहीं हुई। जिससे शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं हल नहीं होने पर बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा। सोमवार को आयोजित संघ की बैठक में सभी स्तरों की पदोन्नति, अंतरमंडलीय तबादले, चयन-प्रोन्नत वेतनमान पर वेतनवृद्धि, कनिष्ठ -वरिष्ठ वेतनमान, नए स्कूलों में व्यायाम का पद सृजन करने, यात्रा अवकाश, कोटिकरण की श्रेणियां लागू करने, तदर्थ सेवाओं का लाभ, सभी को मत देने के अधिकार के लिए संविधान संशोधन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर सरकार से कई बार वार्ता की गई, जिस पर सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन आज तक ये समस्याएं हल नहीं हो पाई है। जिससे शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं हल नहीं होने पर संगठन बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार करेगा। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली, संगठन मंत्री मक्खन लाल शाह, प्रदीप भंडारी, प्रकाश चौहान, कुलदीप कंडारी, अर्जुन पंवार, दिलवर रावत, रविंद्र, लक्ष्मण सिंह रावत, बुद्धि प्रसाद भटट, महावीर सिंह, बलराज गुसांई, मनोज काला, बलवंत असवाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजय दिवस समारोह में सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Next: विजय दिवस, भारतीय सेना के सशस्त्र बलों के साहस, वीरता, शौर्य तथा पराक्रम का अद्वितीय उदाहरण: राज्यपाल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.