Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर 90 किमी दूर डीएम दफ्तर पहुंचे ग्रामीण
  • उत्तरकाशी

शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर 90 किमी दूर डीएम दफ्तर पहुंचे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 02/09/2024
rns featured image new

– डीएम ने अधिकारी को दिए तैनाती के बाद ही शिक्षक को स्थानांतरित करने के आदेश

उत्तरकाशी(आरएनएस)। रवांई घाटी के कफनौल गांव स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय के छात्र शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ करीब 90 किमी दूर जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे। इस बीच बारिश भी हो रही थी, लेकिन वे डीएम से मिलने के लिए करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे। डीएम ने अभिभावकों व बच्चों की मांग पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय से तब तक शिक्षक को न भेजा जाए, जब तक दूसरा तैनात नहीं होता है।
विकासखंड नौगांव के कफनौल गांव के ग्रामीण बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि वे वर्ष 2022 से विद्यालय में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण लगातार शिक्षकों की संख्या घट रही है, जहां पहले 125 छात्र-छात्राएं थे वहीं अब 109 ही रह गए हैं।
विद्यालय में एक ही स्थायी शिक्षक थे। उनका भी स्थानांतरण हो गया है। विभाग ने अन्य स्कूल से दो शिक्षकों की व्यवस्था की है, लेकिन वे भी अपनी मनमर्जी से स्कूल आते हैं। राज्य बेरोजगार संघ के जिलाध्यक्ष बॉबी पंवार, प्रधान शेखर पंवार, इंद्रजीत, शैलेंद्र चौहान, नागेंद्र, अमित पंवार, शंकर लाल कहना है कि शिक्षकों की वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मामले में डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए कि जिस शिक्षक का ट्रांसफर हुआ है। उन्हें तब तक रिलीव न किया जाए, जब तक अन्य शिक्षक न आ जाए। साथ ही व्यवस्था पर लगाए गए शिक्षकों की लापरवाही के लिए उनका वेतन रोका जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाखरो रेंज घोटाले मामले में पूछताछ हेतु ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत
Next: राशिफल 03 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.