Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षक संघ ने लगाया शिक्षकों के तबादले में मनमानी का आरेाप
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षक संघ ने लगाया शिक्षकों के तबादले में मनमानी का आरेाप

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

देहरादून। शिक्षकों के तबादले में मनमानी का आरेाप लगाते हुए राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान संघ अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने दो टूक कहा कि मंत्री जी, तबादलों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। शिक्षक मायूस हैं। शिक्षा मंत्री ने डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी और माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी को शिक्षकों की आपत्तियों का समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि, यदि किसी स्तर पर त्रुटि हुई है तो उसे अवश्य सुधारा जाए।
सर्वे चौक के निकट स्थित आईटीडीए परिसर में संघ अध्यक्ष चौहान और महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने शिक्षा मंत्री के सामने विस्तार से शिक्षकों की शिकायत को रखा। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी में कुछ शिक्षकों को सीधी छूट दे दी गई तथा कुछ शिक्षकों का स्थानान्तरण कर दिया गया। गंभीर बीमारी में हुए स्थानान्तरण में कोई प्रतिशत निर्धारित नहीं था। फिर भी पद रिक्त होते हुए भी कुछ शिक्षकों का स्थानान्तरण कर दिया गया तथा कुछ शिक्षकों को छोड़ दिया गया। दुर्गम से सुगम के नाम पर भी गढ़वाल से कुमाऊं और कुमाऊं से गढ़वाल तबादले किए गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने डीजी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजी ने कहा कि सोमवार को इस मामले की सुनवाई की जाएगी। हालांकि तबादलों में पूरी पारदर्शिता रखी गई है। यदि किसी स्तर पर त्रुटि हुई होगी तो उसे निसंदेह ठीक किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम पर टिप्पणी करने वाले मौर्य को खुद जवाब दें डिंपल यादव: धामी
Next: व्यवसायिक भवन निर्माण की गलत रिपोर्ट देने पर जेई के खिलाफ जांच बैठी

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.