Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। काशीपुर हाईवे पर पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार युवकों पर जानलेवा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा पुलिस को घटना की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, रुद्र विलास चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिबडिबा निवासी विक्की सोमवार देर रात अपने साथी श्रवण सिंह के साथ बाइक से ग्रीन पार्क गया था। देर रात घर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि डिबडिबा क्षेत्र में दो कारों में सवार युवकों ने जानबूझकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद कार सवार युवकों ने विक्की पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि श्रवण सिंह को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल विक्की को रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी कार सवार युवक विक्की की कार पर फायरिंग कर चुके हैं। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि मामला रुद्र विलास चौकी क्षेत्र का है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
Next: महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.