Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष प्रयासों के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का हुआ नागरिक अभिनंदन
  • अल्मोड़ा

शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष प्रयासों के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का हुआ नागरिक अभिनंदन

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
PhotoCollage_1612324063489_compress94.jpg

अल्मोड़ा। जनपद में विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा व सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र व कोरोना काल में किये गये बेहतर कार्यों के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को आज पब्लिक स्कूल एजूकेशनल एंड वैलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रदीप गुरूरानी ने जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी ने रूपांतरण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के विद्यालयों का कायाकल्प करने में उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे हैं। एक सफल कोरोना वारियर के रूप में इस महामारी से लड़ाई लड़ने में जिलाधिकारी ने अपनी कुशल रणनीति से जिले को इस महामारी से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा प्रेरणा कोचिंग सेंटर एवं नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना करवा कर जिले के अपने लक्ष्य से भटके हुए युवाओं को सही राह दिखाई है। जिलाधिकारी ने बालिका निकेतन में गरीब एवं असहाय बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त कर उन्हें एक नए मुकाम पर पहुँचाने में प्रमुख भूमिका निभाई तथा जिला के ऐतिहासिक भवनों एवं इमारतों के पुनर्निर्माण में कुशल नेतृत्व से अल्मोड़ा को एक नई पहचान मिली है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उनको सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी संस्थाओं एवं संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद में उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में प्यार व स्नेह मिला है उसके लिए सभी का आभारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा याद रहेगा कि अल्मोड़ा ने यह प्यार दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा के लोगों ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा विभाग व पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है ये दोनों एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा के लोगों द्वारा समाज के प्रति जो दायित्व है उसका निर्वहन पूर्ण मनोयोग से किया जाता है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी एच0बी0 चन्द, खण्ड शिक्षाधिकारी हवालबाग सुरेश चन्द्र आर्य सहित सोसाइटी की उपाध्यक्ष राबिया जिन्ना, सचिव भावना मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट, विद्या कर्नाटक, विनोद राठौर, कपिल मल्होत्रा, प्रदीप गुरूरानी, गिरीश शर्मा, गिरधारी सिंह भाकुनी, आनन्द गोनी, विनोद भट्ट, के के पंत, सौरभ पाण्डे, बसंत बल्लभ भट्ट, दिनेश बिष्ट, वृंदा जोशी, प्रभा कनवाल, लता डंगवाल, मंजू बिष्ट, रंजना भंडारी, हर्षवर्धन चौधरी, बीना जोशी, चंपा सिराडी, बबिता, चन्द्रकला लोहनी, सपना आर्या, निशा आर्या सहित अनके स्कूलों शिक्षक, शिक्षिकायें एवं प्रबन्धक, प्रधानाचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वन्दना भण्डारी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्टी की मीडिया टीम की नजर संगठन के अंदर और बाहर की हर गतिविधियों पर रहे: अजेय
Next: राशिफल 3 फरवरी 2021

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 15.48.10_11zon
  • अल्मोड़ा

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.