Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शिकायतकर्ता भाई ही निकला षड्यंत्रकारी
  • ऊधम सिंह नगर

शिकायतकर्ता भाई ही निकला षड्यंत्रकारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2021
rns featured image new

भाई को खुद ही गोली मारकर लूटी थी बाइक, गिरफ्तार

काशीपुर। तीन माह पहले युवक को गोली मारकर बाइक लूटने के मामले में शिकायतकर्ता भाई ही पूरी घटना का षड्यंत्रकारी निकला। भाई ने ही दो लोगों को फंसाने के लिये अपने भाई को गोली मारकर बाइक लूटी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 19 मार्च को सरवरखेड़ा निवासी ओंकार सिंह पुत्र विजय पाल सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव के ही जोगा सिंह, अजय सिंह ने उसके भाई संजय को गोली मारकर बाइक लूट ली और फरार हो गए हैं। जिस पर पुलिस ने ओंकार की सूचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद वादी ओंकार संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। उधर, घायल संजय सिंह के बयान लिये गये तो पूरा मामला ही संदिग्ध पाया गया। एसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान वादी ओंकार सिंह के द्वारा ही गोली मारना और बाइक लेकर भागना प्रकाश में आया। साथ ही पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर ही उसने जय सिंह और जोगा सिंह को फंसाने के लिए ही सब षड्यंत्र रचा था। रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी ओंकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से लूटी गई बाइक व तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में देवेंद्र बिष्ट, नीरज बिष्ट, नरेश चौहान, गोविंद प्रसाद आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: को-वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने को उमड़ी युवाओं की भीड़
Next: जंगल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.