Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सहेली को दिल दे बैठी लड़की, कोर्ट में जाकर कहा- पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

सहेली को दिल दे बैठी लड़की, कोर्ट में जाकर कहा- पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

उदयपुर (आरएनएस)। राजस्थान के उदयपुर में झाड़ोल थाना पुलिस ने जब दो युवतियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया तो लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। अजमेर से उदयपुर भाग कर आई दो लड़कियों ने कोर्ट में कहा कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं और शादी कर पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं जिसके बाद वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि दोनों युवतियों ने शादी कर ली है और उनकी अजमेर में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद दस्तयाब का वारंट निकला हुआ है। वहीं दोनों युवतियों को कोर्ट में अपना बयान दिया जिसके बाद उन्हें नारी निकेतन भेज दिया गया। इस मामले में आज फिर सुनवाई होगी।
मिली जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में पहुंचे परिजनों ने दोनों युवतियों को काफी देर तक समझाने की कोशिश भी की और दोनों युवतियों के परिजनों ने उन्हें अजमेर से उदयपुर चलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने साथ जाने से मना कर दिया।
बता दें कि दोनों युवतियां ढाई महीने पहले घर से लापता हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने थाने में लापता की रिपोर्ट लिखवाई थी। वहीं दोनों के बालिग होने के चलते पुलिस ने शुरूआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और परिजन लड़कियों को तलाशते हुए खुद उदयपुर जिले के झाड़ोल कस्बे पहुंचे।

बता दें कि मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान लड़कियों ने कोर्ट में कहा कि वह पिछले 3 सालों से अच्छी दोस्त हैं और उन्हें किसी और से शादी नहीं करनी है। लड़कियों ने कहा कि वह एक-दूसरे के जीवनसाथी बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके समलैंगिक संबंधों को परिवार और समाज कभी स्वीकार नहीं कर पाता जिसके कारण उन्होंने घर से भागने का फैसला किया।
वहीं झाड़ोल थाने के एएसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि हावड़ा अजमेर की रहने वाली दोनों लड़कियां एक ही समाज की है और पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। जानकारी के मुताबिक एक लडक़ी कॉलेज में फर्स्ट ईयर और दूसरी 12वीं की छात्रा है जिनमें से एक की उम्र 21 और दूसरी की 20 साल है।
पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां एक दूसरे से प्यार करती है। बता दें कि मूल रूप से अजमेर की रहने वाली दोनों लड़कियां 3 साल पहले एक प्रोग्राम में एक दूसरे से मिली थी जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और एक-दूसरे से प्यार हो गया। अक्सर दोनों एक दूसरे के घर आती-जाती भी थी। इसके बाद शादी करने और साथ रहने के उद्देश्य से दोनों ढाई महीने पहले घर से गायब हो गई जिसके बाद परिजन लगातार तलाश कर रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्टी में बगावत से भडक़ी शिवसेना, महाराष्ट्र में बीजेपी दफ्तर पर पथराव
Next: महाराष्ट्र : राज्यपाल कोश्यारी कोरोना से संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.