Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीतकालीन चार धाम यात्रा, विंटर टूरिज्म को यूपीसीएल तैयार
  • देहरादून

शीतकालीन चार धाम यात्रा, विंटर टूरिज्म को यूपीसीएल तैयार

RNS INDIA NEWS 08/12/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। शीतकालीन चार धाम यात्रा और विंटर टूरिज्म को लेकर यूपीसीएल मैनेजमेंट ने सभी डिवीजनों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साफ कर दिया है कि चार धाम यात्रा की ही तर्ज पर शीतकालीन यात्रा की भी पुख्ता तैयारी की जाए। प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों पर भी बिजली सप्लाई का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित कराया जाए।
एमडी यूपीसीएल ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में इस बार शीतकालीन चार धाम यात्रा का बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। घरेलू पर्यटकों के साथ ही दूसरे राज्यों और विदेशी पर्यटकों को भी इन शीतकालीन चार धाम यात्रा प्रवास स्थलों की ओर आकर्षित किया जा रहा है। ऐसे में इन शीतकालीन चार धाम यात्रा प्रवास स्थलों के साथ ही विंटर टूरिज्म वाले शहरों में बिजली सप्लाई का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किया गया है।
जोशीमठ, ऊखीमठ, मुखबा, खरसाली जैसे चार धाम शीतकालीन प्रवास स्थलों के साथ ही मसूरी, औली, लैंसडाउन, धनोल्टी, ऋषिकेश, हरिद्वार, चमोली, चकराता, राजाजी नेशनल पार्क, टिहरी, देवप्रयाग, लैंसडोन, चंबा, हर्षिल आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ताकि पॉवर सप्लाई सिस्टम के कारण किसी भी तरह की कोई दिक्कत पेश न आए। इंजीनियरों को सभी सब स्टेशन, , एचटी एलटी लाइनों तथा स्ट्रीट लाईटों की स्थिति का नियमित निगरानी करनी होगी।
सभी स्थानों पर सामान, कन्डक्टर, केबिल, पोल, ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। ताकि किसी भी तरह का व्यवधान आने पर बेहद कम समय में ही बिजली आपूर्ति सुचारू की जा सके। सभी अधीक्षण अभियन्ताओं, अधिशासी अभियन्ताओं को अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले 33/11 केवी सब स्टेशन और उनसे निकलने वाले 11 केवी फीडरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बेहतर विद्युत आपूर्ति को बिजली लाईनों के बीच में आ रहे पेड़ों और टहनियों की लोपिंग चोपिंग समय से कराई जा रही है। सभी ट्राली ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित कराया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
Next: चोरी की चार बाइकों समेत दो सगे भाई गिरफ्तार, साला फरार

Related Post

weather image
  • देहरादून

16 और 17 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

तिब्बती मार्केट में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.