Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शेयर ट्रेडिंग में कमाई के झांसे में साइबर ठगों के खाते जमा कर दिए 8.31 लाख
  • देहरादून

शेयर ट्रेडिंग में कमाई के झांसे में साइबर ठगों के खाते जमा कर दिए 8.31 लाख

RNS INDIA NEWS 21/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने दून के एक व्यक्ति से 8.31 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित रविंद्र सिंह बुमराह निवासी एमडीडीए कॉलोनी, आईएसबीटी की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली में साइबर ठगी का केस दर्ज किया गया है। रविंद्र सिंह ने शिकायत में कहा कि 26 जनवरी को उन्होंने लिंक्डइन पर शेयरखान कंपनी का एक विज्ञापन देखा। जिसमें निवेश के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने विकल्प था। इसके जरिए वह व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जुड़ गए। ग्रुप में करीब 150 लोग शामिल थे। ग्रुप के एडमिन मधुसूदन ने निवेश के लिए प्रेरित किया। वह और उसकी सहायक नीशा बसु लगातार ग्रुप में निवेश के टिप्स देते। इनके टिप्स पर कमाई के झांसे में आकर रविंद्र ने 10 फरवरी से 26 मार्च 2025 तक विभिन्न तारीखों में कुल 8.31 लाख रुपये जमा कर दिए। रकम जमा करने के लिए एक ब्रोकर लिंक एकाउंट दिया गया। जिसमें बीते एक अप्रैल को निवेश बढ़कर 36.95 लाख रुपये दिखाया गया। रविंद्र ने जब रकम निकालने की कोशिश की तो 30 फीसदी कमीशन जमा करने को कहा। इस दौरान रविंद्र को समझ आया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। रविंद्र की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने एक देश एक चुनाव को दिया पूरा समर्थन
Next: Come la musica di Orfeo incanta gli spiriti nell’Ade antico e moderno

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.