Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शराब ठेके मैनेजर के खिलाफ लाखों के गबन में केस
  • देहरादून

शराब ठेके मैनेजर के खिलाफ लाखों के गबन में केस

RNS INDIA NEWS 05/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  रायपुर स्थित शराब ठेके का हिसाब-किताब संभालने वाले मैनेजर ने 12.44 लाख रुपये का गबन कर लिया। ठेका संचालक की शिकायत पर कोर्ट ने आदेश किया। मामले में आरोपी मैनेजर के खिलाफ रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि जेआरएम एसोसिएट्स फर्म के पार्टनर प्रवीण मल्होत्रा ने रायपुर शराब दुकान के मैनेजर गणेश थापा के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अपील की। कहा कि रायपुर क्षेत्र की एक दुकान में गणेश थापा को मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया था। कुछ समय से दुकान की बिक्री में कमी देखी गई।
गोदाम से शराब की पेटियों की मांग सामान्य थी। 13 अक्तूबर 2023 को औचक निरीक्षण में 22,000 रुपये की कमी पाई गई, जिसे गणेश थापा ने हिसाब में गलती का हवाला देकर टाल दिया। बाद में जांच में पता चला कि गणेश थापा ने फर्जी रसीदें और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए गबन किया। 18 दिसंबर 2023 को दुकान के रजिस्टर में वास्तविक बिक्री से कम बिक्री दिखाई गई और छह ग्राहकों को बेची गई शराब की पेटियों में डिस्काउंट की राशि में हेराफेरी की गई। रसीदों में गणेश थापा के हस्तलेख और अन्य कर्मचारी के हस्तलेख में अंतर पाया गया। इसके अलावा 17 दिसंबर 2023, 13 दिसंबर 2023 और 11 नवंबर 2023 को विभिन्न तारीखों पर रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, आफ्टर डार्क और 8 पीएम जैसी शराब की पेटियों की बिक्री में हेराफेरी कर लाखों रुपये का गबन किया गया। प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि गणेश थापा ने 8,87,629 रुपये के गबन की बात कबूल की और 50,000 रुपये गूगल पे के जरिए लौटाए। बाकी राशि 31 मार्च 2024 तक लौटाने का वादा कर वह गायब हो गया। जांच में यह भी पता चला कि गणेश थापा दुकान की स्वैपिंग मशीन का उपयोग न कर अपने निजी यूपीआई-क्यूआर कोड के जरिए ग्राहकों से पैसे लेता था और फर्म के खाते में कम राशि जमा करता था। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर में पेटियों से बोतलें निकालकर कम दिखाने और फर्जी बिक्री दर्ज करने का भी आरोप है। आरोप लगाया कि गणेश थापा ने कुल 12,44,000 रुपये का गबन किया। मामले में कोर्ट के आदेश पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नसबंदी के बावजूद बेटी होने पर 13 लाख मुआवजे का आदेश पलटा
Next: गुलदार के हमले में नेपाली मजदूर घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.