Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शराब का कारोबार बंद होने पर शिकायतकर्ता परिवार पर हमला
  • हरिद्वार

शराब का कारोबार बंद होने पर शिकायतकर्ता परिवार पर हमला

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। अवैध शराब का कारोबार बंद होने से गुस्साई ननद-भाभी ने दबंगों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर हमला बोल दिया। शिकायतकर्ता महिला और उसकी पुत्रियों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया। पीड़िता ने ननद-भाभी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। क्षेत्र के संजय नगर सफेद बिल्डिंग के निकट तरुण हिमालय शिक्षा निकेतन में रहने वाली विनिता कश्यप पत्नी विकास ने कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसी बिल्डिंग में प्रीति पत्नी स्वर्गीय नरेश और किरन पुत्री ओमप्रकाश भी रहती है। रिश्ते में दोनों ननद-भाभी अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है। जिसकी वजह से मोहल्ले का माहौल खराब है। इस संबंध में उसने नौ जुलाई को स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद ननद भाभी ने उस पर और उसके पति पर मनगढंत आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस की मौजूदगी में उनकी सुलह हो गई, जिसमें ननद भाभी ने शराब का कारोबार न करने की बात कही थी। शराब का कारोबार बंद होने से उनकी आमदनी बंद हो गई थी। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते ननद भाभी ने चार युवकों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों, सरियों से लैस युवकों ने उसे और उसकी बेटी दीक्षा और दामिनी के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीट पीटकर लहुलूहान कर दिया। आरोप है कि बेरहमी से पिटाई करने के बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ननद भाभी के अलावा एक आरोपी की पहचान विपिन निवासी बैरागी कैंप कनखल के रूप में हुई है, अन्य की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब कारोबार में साझेदार महिला पर डीड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
Next: आपदा प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र व्यवस्थाएं बहाल करे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.