Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शांति एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध की जाय कड़ी कार्यवाही: एसएसपी
  • अल्मोड़ा

शांति एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध की जाय कड़ी कार्यवाही: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 04/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग, पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन व जनपद के पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। एसएसपी ने गोष्ठी में उपस्थित समस्त पुलिस पेंशनर्स तथा सभी थाना, चौकी व शाखाओं से आए सभी अधिकारी कर्मचारीगणों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। अपराध गोष्ठी में जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण, लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। सम्बंधित सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए गुणवत्तापूर्ण विवेचना किए जाने हेतु उपस्थित विवेचकों का मार्गदर्शन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा लम्बित ऑनलाईन, ऑफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली, नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्यवाही, होटल/ढाबा, होमस्टे, स्पा सेंटर आदि की औचक चेकिंग, अपराधों की रोकथाम हेतु निरोधात्मक कार्यवाही, जनजागरुकता, नाबालिगों, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, अभियोगों में वांछित, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, साईबर फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों में शीघ्र कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए। एसएसपी ने इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आगामी छात्र संघ चुनावों को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उच्च न्यायालय व लिंगदोह समिति द्वारा निर्गत नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति, कानून, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिये गये। सीओ ट्रैफिक व टीआई को नगर में सुगम/सुव्यवस्थित यातायात हेतु नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गये। इसके साथ ही प्रचलित अभियानों में प्रभावी कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये। अपराध गोष्ठी में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत टी.आर. वर्मा, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, डीजीसी पूरन सिंह कैड़ा, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, वाचक निरीक्षक अशोक धनकड़, प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक अजय लाल साह, निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत, प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक नासिर हुसैन, एफएसओ महेश चन्द सहित जनपद के सभी थाना, एसओजी एवं शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामनगर का धनगढ़ी पुल 2024 तक बनकर तैयार होगा
Next: मणिपुर पुलिस की छापेमारी, अत्याचार के कारण सैकड़ों आदिवासी घर छोड़कर भाग गए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.