Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज की सेहत में सुधार
  • देहरादून

शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज की सेहत में सुधार

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   एम्स में दो दिन से भर्ती शंकराचार्य जगद्गुरू स्वामी राज राजेश्वराश्रम की सेहत में सुधार हो रहा है। फिलहाल वह ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में ही भर्ती हैं। चिकित्सकों ने शंकराचार्य के जल्द स्वस्थ होकर संस्थान से डिस्चार्ज होने की संभावना जताई है। बुधवार को सीसीयू में भर्ती शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मिलने पहुंचे। उन्होंने शंकराचार्य की कुशलक्षेप जानकर चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां लीं। भाजपा अध्यक्ष ने शंकराचार्य को समान नागरिक संहिता कानून विधानसभा में पेश होने से भी अवगत कराया। बातचीत में शंकराचार्य ने पूर्व सीएम और भाजपा अध्यक्ष को आशीर्वाद भी दिया। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान पहुंचने के दौरान शंकराचार्य की सांस फूल रही थी और वह बेहद कमजोरी महसूस कर रहे थे। लेकिन दो दिन में उनकी सेहत में उम्मीद के अनुसार सुधार आया है। हालांकि, वह एहतियात के तौर पर एंटीबायोटिक्स और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनसे मुलाकात करने वालों में निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, विनय उनियाल आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीजीआईसी ज्वालापुर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Next: सड़क दुर्घटना में नाबालिग बाइक चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.