Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शनिवार को हरिद्वार आ रहे राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
  • हरिद्वार

शनिवार को हरिद्वार आ रहे राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भी होंगे सम्मिलित

हरिद्वार। कांग्रेस के चुनाव अभियान को गति देने के लिए शनिवार को हरिद्वार आ रहे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते कार्यक्रम में एक हजार कार्यकर्ता ही प्रतिभाग करेंगे। लेकिन वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने से लाखों लोग कार्यक्रम से जुड़ेंगे। अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि राहुल गांधी के आने से पार्टी के चुनावी अभियान को और गति मिलेगी साथ ही भाजपा की जनविरोधी सरकार को सत्ता से उतारने का संकल्प और मजबूत होगा। अंशुल ने कहा कि लोग महंगाई से त्रस्त हैं। बेरोजगारी अपने चरम पर हैं। वहीं देश के 142 अमीरों की आय पिछले दो वर्षों में दोगुनी से ज्यादा हो गयी है। अंशुल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 500 रुपए से कम कीमत पर गैस सिलेंडर देने के साथ ही जनता को राहत देने के लिए हजारों संकल्प लिए हैं। कांग्रेस की सरकार में नौकरियों में महिलाओं को 40 प्रतिशत प्राथमिकता मिलेगी। महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इन्ही मुद्दों पर अपना वोट देकर इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 5 फरवरी को साँय 4 बजे नेहरू यूथ हॉस्टल में आयोजित सभा में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत राहुल गांधी शाम को हरकी पौड़ी पर गंगा आरती में सम्मिलित होकर माँ गंगा से देश व लोगों की खुशहाली की प्रार्थना कर चुनावों में विजय होने का आशीर्वाद लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिमखोली के ग्रामीणों ने वापस लिया चुनाव बहिष्कार का निर्णय
Next: विश्वास के साथ जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : कैलाश विजयवर्गीय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.