Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • श्मशान घाटों में भी अंतिम संस्कार का आंकड़ा बढ़ रहा
  • देहरादून

श्मशान घाटों में भी अंतिम संस्कार का आंकड़ा बढ़ रहा

RNS INDIA NEWS 04/05/2021
rns featured image new

देहरादून। दून में कोरोना से जिन व्यक्तियों की मौत हो रही है, उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत रायपुर स्थित श्मशान घाट में किया जा रहा है। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन में रोजाना दर्ज हो रहे मौत के आंकड़ों के अनुरूप इस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार का दबाव भी दिख रहा है। मगर, इस सबके बीच जो बात असामान्य है, वह यह कि अन्य श्मशान घाटों में भी अंतिम संस्कार का आंकड़ा बढ़ रहा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बीते एक माह में यह आंकड़ा तीन गुना से अधिक हो गया है। एकाएक हुई इस बढ़ोतरी को सामान्य तो कतई नहीं माना जा सकता। ..तो क्या यह मान लिया जाए कि कोविड प्रोटोकॉल से इतर जिनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, उन पर भी कोरोना का साया पड़ा है और संबंधित व्यक्तियों या उनके स्वजनों ने कोरोना की जांच नहीं कराई? यदि ऐसा है तो हालात वाकई विकट हैं।
दून के प्रमुख पांच श्मशान घाटों में सामान्य दिनों में हर माह 500 से कम अंतिम संस्कार किए जाते हैं। इससे उलट बीते एक माह में इन श्मशान घाटों में यह आंकड़ा 1570 के करीब जा पहुंचा है। आधिकारिक रूप से इन व्यक्तियों की मृत्यु को कोरोना की वजह नहीं माना जा सकता। फिर भी यकीन कर पाना मुश्किल है कि अचानक बढ़ी इन मौतों के पीछे कोरोना का संक्रमण नहीं है। इस आशंका को भी बल मिल रहा है कि सरकार, शासन व प्रशासन की हिदायत और जागरूकता भरी अपील के बाद भी तमाम लोग बीमार होने पर कोरोना की जांच से बच रहे हैं। फिलहाल ऐसे मामलों की रिकॉर्डिंग नहीं हो पा रही है। हालांकि, समाज की सुरक्षा व कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिहाज से इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है।
दून के प्रमुख श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार की स्थिति (एक माह में)
लक्खीबाग, 580
नालापानी, 520
टपकेश्वर, 180
मालदेवता, 150
चंद्रबनी, 140
सुपुर्द-ए-खाक का आंकड़ा भी बढ़ा: यही हाल दून के प्रमुख नौ कब्रिस्तानों का भी है। सामान्य दिनों में इन कब्रिस्तानों में एक माह में सुपुर्द-ए-खाक की संख्या 250 से 270 के बीच रहती है। बीते एक माह की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 800 तक पहुंच गया। कब्रिस्तानों के हालात भी कोरोना के आधिकारिक आंकड़ों से इतर की कहानी बयां कर रहे हैं।
-बीमारी की अवस्था या कोरोना के लक्षण होने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
-अगर बीमारी के बीच कोरोना की जांच कराए बगैर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस-प्रशासन को अवश्य दें।
-अगर मृत्यु की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा सकता है।
-कोरोना की जांच से न सिर्फ संबंधित परिवार सुरक्षित रह सकता है, बल्कि आसपास के निवासियों की सुरक्षा के लिए भी यह जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एंबुलेंस वालों पर कैसे कसेगा शिकंजा, जानिए कौन तय कर सकता है किराया
Next: सीएम ने किया त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु 90 करोड़ 24 लाख की पहली किश्त का डिजिटल हस्तांतरण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.