Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शक्तिनगर में डूबे युवक का शव बरामद
  • देहरादून

शक्तिनगर में डूबे युवक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। एसडीआरएफ ने शक्ति नहर में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया है। शव को जिला पुलिस को सौंप दिया गया है। बुधवार दोपहर को पांव फिसलने के कारण युवक शक्ति नहर में डूब गया था। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन रात होने के कारण शव बरामद नहीं हो पाया। गुरुवार को दोबारा सर्च अभियान चलाकर एसडीआरएफ ने शव बरामद कर लिया।कोतवाल विकासनगर ने बताया की देर शाम ग्राम प्रधान कुल्हाल ने फोन पर सूचना दी कि एक व्यक्ति शक्ति नहर में गिर गया है। सूचना पर चौकी इंचार्ज कुल्हाल मय पुलिस बल घटनास्थल शक्ति नहर किनारे रिवर व्यू होटल के पास पहुंचे। यहां शुभम कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी धौलाकुआं जिला सिरमौर (हिमाचल) ने पुलिस को बताया कि उसका साथी साहिल पाल पुत्र सुनील पाल निवासी निवासी धौलाकुआं जिला सिरमौर नहर में गिर गया। साहिल पाल की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन रात ज्यादा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने शक्ति नहर में दोबारा सर्च अभियान चलाया। इसके बाद युवक के शव को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ ने शव को जिला पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानों ने सीडीओ से की ब्लॉक मिशन मैनेजर की शिकायत
Next: पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने गंगा में फंसे युवक को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.