Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर में कांटों पर संन्यासियों ने किया नृत्य
  • ऊधम सिंह नगर

शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर में कांटों पर संन्यासियों ने किया नृत्य

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। जय बाबा तारकनाथ धाम में पांच दिवसीय शिव पूजा महोत्सव एवं महामेले का शुभारंभ हो गया। गुरुवार को कांटों पर संन्यासियों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संन्यासी मौजूद रहे। सुरेंद्रनगर में जय बाबा तारकनाथ धाम मंदिर में संन्यासियों ने कांटों पर लोटकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। सैकड़ों संन्यासियों ने धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत सात प्रकार के बेल, खजूर, गुलाब आदि के कांटों पर नंगे पांव एवं नंगे बदन ढोल-नगाड़ों की थाप पर भोले बाबा पार करेगा बम बम के जयकारों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान हजारों लोग भोले बाबा की जयकार करते रहे। इधर, बुधवार शाम ग्राम सभा सुरेंद्रनगर स्थित जय बाबा तारकनाथ धाम मंदिर में पांच दिवसीय शिव पूजा महोत्सव एवं महामेले का शुभारंभ संगीतमय झांकी एवं संन्यासियों द्वारा किए गए धार्मिक कर्मकांड महाअविश्य के साथ हुआ। पूजा कमेटी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। अतिथियों ने इस आयोजन के लिए पूजा कमेटी का धन्यवाद किया। पूजा कमेटी अध्यक्ष सुमित मंडल ने बताया कि भव्य और दिव्य तरीके से मेले का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रुद्रपुर, दिनेशपुर, रामनगर व गोभिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से संन्यासियों की मंडली पहुंची है। पश्चिम बंगाल से चड़क बाबा भी प्रसिद्ध चड़क पूजा करने के लिए आए हैं। मेले में बच्चों के खेल-तमाशे और अनेक प्रकार के झूले लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। यहां ग्राम प्रधान राजा हालदार, मयंक अग्रवाल, विष्णु प्रमाणिक, राघव सिंह, मनोज सरकार, गोपाल सरकार, रंजीत हालदार, संजीत विश्वास, अनंत हालदार, देवाशीष पोद्दार, विधान दास, परेश मंडल, सुशांत राय, कानू सरकार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डुमक गांव में लगे सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर बैनर
Next: झंडे लगाने को लेकर विहिप-बजरंग दल की पुलिस से नोकझोंक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.