Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर तीन माह के भीतर भर्ती की जायेगी
  • देहरादून

शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर तीन माह के भीतर भर्ती की जायेगी

RNS INDIA NEWS 16/06/2021
rns featured image new

देहरादून। राज्य विश्वविद्यालयों में वर्षों से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर तीन माह के भीतर भर्ती की जायेगी। जबकि एक माह के भीतर सभी विश्वविद्यालयों को डीजी लाकर की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह माह अक्टूबर में आयोजित किया जायेगा। एसबीएस महाविद्यालय रूद्रपुर को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का नया परिसर बनाया जायेगा। उपरोक्त निर्णय उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाल एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक में लिये गये। डा. रावत ने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को वर्षों से रिक्त चल रहे शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों को तीन माह के भीतर भरने, अक्टूबर माह में दीक्षांत समारोह आयोजित करने तथा विश्वविद्यालयों में एक माह के भीतर डीजी लॉकर की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। वर्तमान में राज्य के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 206 तथा शिक्षणेत्तर कार्मिकों के 188 पद रिक्त चल रहे हैं। जिन पर रिक्त नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर तीन माह के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिये है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि एसबीएस महाविद्यालय रूद्रपुर को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया परिसर बनाया जायेगा। जिसके लिए कुलपति शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों के बंटवारे के लिए प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा विनोद रतूड़ी एवं दोनों विश्वविद्यालय के कुलपतियों की समिति गठित की गई है। जो शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को सौंपेगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को ऋषिकेश परिसर में एक माह के भीतर नए निर्माण कार्य प्रारम्भ करने होंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि सभी विश्वविद्यालय प्रथम सेमेस्टर एवं अंतिम सेमेस्टर के साथ ही प्रथम वर्ष एवं अंतिम वर्ष की ही परीक्षाएं आयोजित करायेंगे। शेष छात्रों को गत वर्ष की भांति प्रोन्नत किया जायेगा। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को खोले जाने के संबंध में सरकार शीघ्र निर्णय लेगी। बैठक में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अपने-अपने संस्थानों की प्रगति रिपोर्ट एवं समस्याएं रखी, जिनका बैठक में ही समाधान निकालते हुए शासन से पत्राचार के निर्देश दिये गये।
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्धन ने कहा कि विश्वविद्यालयों के शासन स्तर पर लम्बित सभी प्रकरणों का दो सप्ताह के भीतर निस्तारण कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय एवं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में शीघ्र स्थाई कुलसचिवों की तैनाती कर दी जायेगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रो0 ओ.पी.एस. नेगी, कुलपति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय डा. पी.पी. ध्यानी, कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रो. एन.एस.भंडारी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो. एन.के. जोशी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, निदेशक उच्च शिक्षा डा. कुमकुम रौतेला, सलाहकार रूसा प्रो. के.डी. पुरोहित, प्रो. एम.एस.एम रावत, अपर सचिव उच्च शिक्षा एम.एम. सेमवाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. पी.के.पाठक, कुलसचिव दून विवि डा. एम.एस. मंद्रवाल, कुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि डा. एम.एस. रावत, अनु सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दुबे, उप कुलसचिव ओपन यूनिवर्सिटी डा. विमल मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार ने इसलिए बढ़ाया कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के बीच समय
Next: पेट्रोल-डीजल की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 107 रुपये लीटर तक पहुंचा दाम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.