Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहरी विकास मंत्री के नाम से फोन पर रुपये मांगे
  • देहरादून

शहरी विकास मंत्री के नाम से फोन पर रुपये मांगे

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नाम से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मंत्री के पीआरओ ने ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी ने गुरुवार को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक मोबाइल नंबर से संदीप परमार निवासी चौदहबीघा, ऋषिकेश के मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने संदीप परमार को खुद का नाम जसराज और खुद को कैबिनेट मंत्री का पीएसओ बताया। संदीप परमार के मुताबिक इस दौरान कॉल करने वाले व्यक्ति ने मंत्री की आवाज निकालने वाले किसी दूसरे व्यक्ति से कॉल पर बात करवाई। कैबिनेट मंत्री के नाम का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 21 हजार 853 रुपये की डिमांड की। यही नहीं व्हाट्सएप पर भी लगातार रुपये देने का संदेश भेजकर परेशान करता रहा। पीआरओ ताजेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस से मंत्री के नाम पर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल रवि सैनी ने बताया की मंत्री के पीआरओ की ओर से शिकायत मिली है। कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। मामले की जांच-पड़ताल के बाद इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेक बाउंस के दोषी को पांच माह की सजा
Next: प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.