Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • शाहीन बाग में भारी विरोध के बीच बुलडोजर एक्शन शुरू, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
  • दिल्ली

शाहीन बाग में भारी विरोध के बीच बुलडोजर एक्शन शुरू, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगमों का एक्शन लगातार जारी है। चर्चित शाहीन बाग इलाके में आज भारी विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हो गई है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान मौके पर तैनात हैं। स्थानीय विधायक और आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान मौके पर पहुंच गए हैं।
एमसीडी को पुलिस से अपनी कार्रवाई के लिए इजाजत मिली है या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। दरअसल बीते कई दिनों से पुलिस का साथ न मिल पाने के कारण एमसीडी बुलडोजर नहीं चला पा रही थी, लेकिन अब शाहीन बाग के एच ब्लॉक में बुलडोजर पहुंच गया है, साथ ही कुछ ट्रक भी पहुंचे हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, सेंट्रल जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने कहा कि, हमारे कर्मचारी बुलडोजर और बाकी जरूरी सामान के साथ वहां पहुंच रहे हैं। हमने जो रोडमैप बनाया है, सब उसी हिसाब से चलेगा, हमें पुलिस फोर्स जरूर मिलेगी। दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलने के बाद दिल्ली के अन्य जगहों पर भी बुल्डोजर चलने लगा है। हालंकि इसपर सियासत भी हो रही है।

दिल्ली कांग्रेस नेता परवेज आलम ने कहा कि नफरत का बुलडोजर जो चलाया जा रहा है, इसे हम होने नहीं देंगे, पिक एंड चूज की पॉलिसी नहीं चलेगी। अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जब वो निगम से जा रहे हैं यो यह करवाई की जा रही है। शाहीन बाग निगम पार्षद वाजिद खान ने बताया कि, अतिक्रमण के खिलाफ हम नहीं हैं। शाहीन बाग में हम निगम के अधिकारियों को बताएंगे कौन सा क्षेत्र किसके अधीन है और उनसे यह पूछेंगे भी कि कौनसा क्षेत्र अतिक्रमण का है?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा किनारे हुड़दंग मचाने पर सात पर्यटक गिरफ्तार
Next: इंडिगो एयरलाइन ने दिव्यांग बच्चे को प्लेन में चढऩे से रोका, सिंधिया बोले- खुद करूंगा जांच

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.