Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शहीद के गांव में जल्द मिलेगी पेयजल सुविधा
  • पौड़ी

शहीद के गांव में जल्द मिलेगी पेयजल सुविधा

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक में शहीद के गांव के ग्रामीणों को जल्द ही पेयजल सुविधा मिल जाएगी। ब्लाक में टंगरोली गांव के ग्रामीण बीते 25 सालों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत गांव की पेयजल योजना को स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से पेयजल सुविधा देने की मांग विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन से कर चुके थे। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि टंगरोली में जल जीवन ‌मिशन के तहत पेयजल योजना स्वीकृत हो गई है। निविदा प्रक्रिया संपन्न होते ही योजना का निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष बिमल कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके राय से मुलाकात की। छात्रसंघ उपाध्यक्ष कुमार ने बताया कि कारगिल युद्ध में गांव के धर्म सिंह रावत शहीद हो गए थे। लेकिन शहीद के गांव के ग्रामीण आज तक पेयजल सुविधा से वंचित हैं। कहा क्षेत्र में वर्ष 1980 को एक पेयजल योजना बनी, जिससे ग्राम थापली व टंगरोली के ग्रामीणों को पेयजल सुविधा से जोड़ा गया। लेकिन बीते 25 साल पहले टंगरोली के ग्रामीणों को इस पेयजल योजना से अलग कर दिया गया। जबकि बिल आज भी ग्रामीणों को थमाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव 2022 में पानी नहीं तो वोट नहीं अभियान के तहत मतदान के बहिष्कार की घोषणा थी। उस समय जिलाधिकारी व जल संस्थान के अधिकारियों ने गांव को जल्द ही पेयजल सुविधा से जोड़ने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने चुनाव में मतदान किया था। लेकिन अधिकारियों के आश्वासन को धरातल पर आज तक नहीं उतारा गया है। जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। कहा गांव के 85 परिवार डेढ़ किमी दूर छाड़तोक स्थित स्रोत से पेयजल की व्यवस्था जुटाते हैं। स्रोत पर पानी बहुत कम आता है, जो गर्मियों के समय सूख जाता है। विमल ने कहा कि पानी के लिए प्रत्येक दिन एक ग्रामीण की बारी लगाई जाती है। जिसकी जिम्मेदारी हर परिवार को दो वर्तन पानी भरवाने की होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का जल्द ही समाधान नहीं होने पर ग्रामीण मुख्यालय पौड़ी में धरना-प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके राय ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत टंगरोली की पेयजल योजना को स्वीकृति मिल गई है। निविदा प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा निविदा जारी होते ही योजना का निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत, दीपक असवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गदेरे में गिरा ट्रक, चालक और हेल्पर घायल
Next: केदारनाथ हेली टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले में पीएमएस का स्पष्टीकरण तलब

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.