Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नम आंखों से दी शहीद को विदाई
  • उत्तराखंड

नम आंखों से दी शहीद को विदाई

RNS INDIA NEWS 16/08/2020
03 (8)

गलवान झपड़ में घायल हुए हवलदार बिशन सिंह का इलाज के दौरान निधन
हल्द्वानी।
ड्यूटी के दौरान 6 मई को लद्दाख के गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प में घायल 17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात हवलदार बिशन सिंह (43) का चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। रविवार को हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोग घाट पहुंचे। बड़े भाई जीवन सिंह और बेटा मनोज ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। भारतीय सेना के 17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात मूल माणीधामी बंगापानी पिथौरागढ़ के रहने वाले हवलदार बिशन सिंह (43) शुक्रवार की देर रात चंडीगढ़ में निधन हो गया था। शनिवार देर रात शहीद का शहीद का पार्थिव शरीर हाल पता कमलुवागांजा में विशेष टाउनशीप कॉलोनी स्थित उनके घर लाया गया। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन को शहीद के घर में लोगों की भीड़ जुटी रही। शहीद का पार्थिव शरीर देखते ही पत्नी सती देवी बेसुध हो गई। शहीद का बड़ा बेटा मनोज (19) और बेटी मनीषा (16) पिता को देखकर रोते रहे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उन्हें ढाढस बंधाया।
सुबह 9:12 बजे शहीद की अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट के लिए निकली। इस दौरान पीछे बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ आया। 10 बजे करीब तिकोनिया आर्मी कैंट और 17 कुमाऊं के जवान पार्थिव शरीर लेकर चित्रशिला घाट पहुंचे। शहीद के घर से घाट तक भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा बिशन तेरा नाम रहेगा जैसे नारे लगते रहे। घाट में सैन्य सम्मान के साथ जवानों शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यहां पर उनके साथ चंडीगढ़ से 17 कुमाऊं के हवलदार बची सिंह, सिपाही नारायण सिंह, 6 कुमाऊं के पूर्व सैनिक गैरव सेनानी कल्याण संस्था के संरक्षक पुष्कर सिंह डसीला, पूर्व सैनिक राजेंद्र कुमार परगाई, कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक गोपाल सिंह रावत, पूर्व सैनिक जसपाल सिंह आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ध्वजारोहण के दौरान गुलदार ने किया हमला, वन दरोगा समेत 4 घायल
Next: बारिश के चलते खैरना-मोहान स्टेट हाईवे यातायात के लिए बंद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.