Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा को किया याद
  • देहरादून

शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा को किया याद

RNS INDIA NEWS 03/05/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा का 77वां शहीदी दिवस मनाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कैंट विधायक सविता कपूर ने भी कार्यक्रम पहुंचकर शहीद दल बहादुर को श्रद्धांजलि दी। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।
मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल योगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत वर्ष की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक वीरों में शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा का नाम देहरादून के रणबाकुरों में गोर्खा समुदाय में आदर से लिया जाता है। आजाद हिन्द फौज के वीर जवानों ने देश की आजादी के लिए जिस जज्बे और लगन के साथ अपने सर्वस्व को न्योछावर कर दिया था, उसे देश कभी भुला नहीं सकता। समिति के अध्‍यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गोर्खा वीरता के प्रतीक ‘खुखरी नृत्य की प्रस्तुति भी दी। डीडी पब्लिक स्कूल की छात्राओं और जैतनवाला ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में गोर्खाली सुधार सभा के अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, श्याम राना, पुष्पा क्षेत्री, मेग बहादुर थापा, बाल कृष्ण बराल, श्याम राना, सरोज गुरुंग, राजेंद्र मल्ल, विनिता खत्री, शमशेर थापा, लक्ष्मण लामा, श्रीगोपाल थापा, लाल बहादुर थापा, अतुल क्षेत्री, कर्नल डीबी थापा, कर्नल डीएस खड़का, कर्नल जीवन क्षेत्री, कर्नल माया गुरुंग, पीबीओआर के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, विष्णु प्रसाद गुप्ता, विनिता क्षेत्री, माया पंवार, सुनीता क्षेत्री, कविता क्षेत्री, ऊषा राना, कविता शाही आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरस्कृत सरकारी अस्पतालों में इलाज को तरस रहे मरीज
Next: यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ का उत्‍तराखंड दौरा, अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.