Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • शादियों में कॉकटेल पार्टी न करने वाले परिजनों का विधायक ने किया सम्मान
  • टिहरी

शादियों में कॉकटेल पार्टी न करने वाले परिजनों का विधायक ने किया सम्मान

RNS INDIA NEWS 26/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। घनसाली क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता स्व. चंद्र सिंह बिष्ट की चौथी पुण्यतिथि पर घनसाली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शादियों में कॉकटेल पार्टी न करने वाले परिजनों को विधायक शक्तिलाल शाह ने प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले छात्रों ने घनसाली बाजार में रैली निकालकर लोगों को नशे के प्रति जागरुक किया। घनसाली क्षेत्र में बीते अक्टूबर, नवबंर और दिसबंर माह में हुई शादियों की मेंहदी रस्म के मौके पर कॉकटेल पार्टी न करने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया। इन परिवारों ने कॉकटेल पार्टी में शराब नहीं परोसी। विधायक ने कहा कि घनसाली क्षेत्र के बीते दिनों हुई शादियों में कई लोगों ने बिना कॉकटेल पार्टी के अपने पुत्र और पुत्रियों की शादियों को संपन्न करवाया है, वह सभी बधाई के पात्र हैं। कहा नशा समाज में बुराई पैदा करता है। अन्य लोगों को भी इस परम्परा को आगे बढ़ाने जरुरत है। सम्मानित होने वालों में लुदर सिंह गुनसोला, भरत सिंह नेगी, कीर्ति नेगी, खुशीराम रतूड़ी, दर्शन लाल भुजवान, बीना पंवार, पुष्पा देवी, सुशीला देवी आदि शामिल रहे। इस मौके पर आरबी सिंह, लोकेन्द्र दत्त जोशी, केशर सिंह, डॉ. नरेन्द्र डंगवाल, जय शंकर नगवाण, मनोज रमोला, गोविन्द सिंह, विमला भट्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित
Next: अंकिता को न्याय दिलाने सुप्रीम कोर्ट जायेगी कमेटी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.