Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सेवा सप्ताह के अन्तर्गत वरिष्ठ जन के साथ संवाद आयोजित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सेवा सप्ताह के अन्तर्गत वरिष्ठ जन के साथ संवाद आयोजित

RNS INDIA NEWS 22/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आज वरिष्ठ नागरिकों से संवाद आयोजित किया गया। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने आज यहां दी।
जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ लोगों से दूरभाष पर सम्पर्क साधकर उनका कुशलक्षेम जाना गया।
जिला कल्याण अधिकारी ने स्वयं कुम्हारट्टी की 86 वर्षीय लाजवंती, कोठों के 97 वर्षीय राम रतन, दावंसी की 97 वर्षीय शांति देवी तथा हरिपुर के 92 वर्षीय गीता राम से दूरभाष पर बातचीत की।
उन्होंने कहा कि तहसील कल्याण अधिकारी कसौली द्वारा गोयला निवासी 87 वर्षीय प्यार सिंह, कसौली निवासी 74 वर्षीय निक्कु राम, पट्टा निवासी 63 वर्षीय सुलोचना कंवर से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की तकनीकी टीम इस अवसर पर सोलन के विभिन्न स्थानों पर वयोवृद्ध नागरिकों से रू-ब-रू हुई। वयोवृद्ध जन ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।
सोलन निवासी 90 वर्षीय बिमला शर्मा, 65 वर्षीय मधु तंवर, 68 वर्षीय रश्मि पांडे, कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पारनू के सोलन में निवास कर रहे 80 वर्षीय एल.एन. शर्मा, रबौण निवासी 70 वर्षीय उर्मिल ठाकुर ने अपने विचार साझा किए।
वरिष्ठ नागरिकों ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए समय में आए बदलाव पर सारगर्भित चर्चा की। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि वर्तमान समय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी का यह कर्तव्य बनता है कि वे सत्त परिश्रम कर अपने परिवार तथा देश का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और देश सेवा के लिए तत्पर रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लड़की की फेक आईडी बनाकर डाली अश्लील तस्वीरें
Next: डाॅ. सैजल 23 सितम्बर को कसौली के प्रवास पर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.