
देहरादून। पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत लायंस क्लब (पेटल्स) की ओर से तिलक रोड स्थित बाल विनीता आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी बच्चों को भोजन और फल बांटे। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की निराश्रित बच्चों की तन, मन और धन से सदैव सहयोग करें, ताकि वह भी आगे बढ़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल हो सके। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, निशा शर्मा, प्रेमलता नंदन, रीना आनंद, सविता पंवार, नीरू भट्ट मौजूद रहे।

