Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्रिकेटर को उत्तराखंड रणजी टीम में खिलाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख रुपये
  • देहरादून

क्रिकेटर को उत्तराखंड रणजी टीम में खिलाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

देहरादून। दिल्ली के युवा क्रिकेटर को उत्तराखंड रणजी टीम में खिलाने का झांसा देकर मुरादाबाद के जालसाज ने आठ लाख रुपये ठग लिए। दून बुलाकर आरोपी ने रकम ली। बाद में आरोपी ने पीड़ित को दून स्थित अपने आवास में बुलाकर मारपीट भी की। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धीरज कुमार निवासी राजपुरी, उत्तमनगर नई दिल्ली क्रिकेट खेलता है। उसकी मुलाकात किरतपुर, बिजनौर में क्रिकेट खेलने के दौरान वर्ष 2021 में अभिषेक गंगवार हाल निवासी सिद्धार्थ रेसकोर्स, मूल निवासी वसंत विहार, गली नंबर तीन, शाहपुर, तिगरी, जिला मुरादाबाद हुई। आरोपी ने धीरज को कहा कि कब तक ऐसे खेलते रहेगा। झांसा दिया कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसएिशन में अच्छी जान पहचान है। वहां रणजी टीम में खिलवा देगा। पीड़ित झांसे में आ गया। उसका उत्तराखंड रणजी टीम में चयन कराने का झांसा देकर अपने और अपनी पत्नी आकांक्षा गंगवार के खाते में आठ लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद टीम चयन कराने के बजाए पीड़ित पर रौब जमाना शुरू कर दिया। पीड़ित को दून आकर पता लगा कि अलग-अलग झांसे में वह अन्य लोगों से भी रकम ठग चुका है। आरोप है कि रकम वापस देने का झांसा देकर बीते 16 मई को पीड़ित को दून में अपने आवास पर बुलाया। आरोप है कि वहां दंपति ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह पीड़ित बचकर वहां से निकला। उसने हाल में डीजीपी कार्यालय में तहरीर दी। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने आरोपी को दी गई रकम में साढ़े तीन लाख रुपये लोन पर अन्य रकम अपने परिचित-रिश्तेदारों से ली थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा पखवाड़े के तहत आश्रम में बच्चों को भोजन और फल बांटे
Next: जूनियर सहायक शिक्षकों को एलटी करने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.