Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेल्फ फाइनेंस कोर्स के विरोध में उतरे छात्र नेताओं ने रजिस्ट्रार और अधिष्ठाता छात्र प्रशासन का किया घेराव
  • अल्मोड़ा

सेल्फ फाइनेंस कोर्स के विरोध में उतरे छात्र नेताओं ने रजिस्ट्रार और अधिष्ठाता छात्र प्रशासन का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 25/10/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने बीएससी पाठ्यक्रम में सेल्फ फाइनेंस को शुरू किए जाने के संदर्भ में आज विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और सोबन सिंह जीना परिसर के अधिष्ठाता छात्र प्रशासन प्रोफेसर प्रवीण बिष्ट का घेराव किया। इस दौरान छात्रों और प्रशासन के बीच काफी देर तक गर्मा गर्मी का माहौल रहा। छात्र नेताओं ने प्रशासन पर दलाली का आरोप लगाते हुए कहा की विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स सिर्फ विद्यार्थियों को लूटने का एक माध्यम है छात्र नेताओं ने कहा कि सेल्फ फाइनेंस में अभी तक ₹5000000 शेष बचा हुआ है परंतु उस पैसे को निर्धारित समय पर यूटिलाइज नहीं किया जाना छात्र-छात्राओं के शिक्षा के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने आगे कहा कि पूर्व भी बीएससी में सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम को शुरू किया गया था परंतु कभी भी विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक कक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन नहीं हो पाया।

इस दौरान छात्र नेताओं ने सैल्फ फाइनेंस में हो रहे प्रवेशों को बंद करवाया और उनका कहना था कि सभी बच्चों को रेगुलर मोड में प्रवेश दिया जाए। छात्र नेताओं ने कहा की पिछले वर्ष रेगुलर बीएससी में 160 से 180 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया परंतु इस वर्ष यह सभी सीट घटाकर 100 कर दी गई जो की गरीब और पहाड़ी परिवेश से आने वाले छात्रों के लिए धोखा है। छात्र नेताओं ने आगे कहा की शिक्षा के व्यवसायीकरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत
Next: 100 सीसीटीवी और 300 संदिग्ध, आखिर खोज लिया दुष्‍कर्मी को…..

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.