Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई को मिली इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात
  • देहरादून

सेलाकुई को मिली इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
rns featured image new

क्षेत्रीय लोगों ने किया इलेक्ट्रिक बस का परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत

विकासनगर। देहरादून से सेलाकुई पहली बार इलेक्ट्रिक बस के पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया। परेड ग्राउंड से चली बस में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर भी सेलाकुई पहुंचे। बस के प्रतिदिन सेलाकुई से रायपुर क्षेत्र तक चलने से फैक्ट्रियों पर काम करने वाले कर्मचारियों, मजदूरों और लोगों को राहत मिलेगी। औद्योगिक नगरी सेलाकुई को सोमवार को इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात मिली। बस प्रतिदिन सेलाकुई से रायपुर क्षेत्र तक चलेगी। इससे देहरादून के विभिन्न इलाकों में रोजगार के सिलसिले में जाने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी। अभी तक सेलाकुई से देहरादून शहर में रोजगार के लिए जाने वालों को आईएसबीटी जाना पड़ता था, जहां से ऑटो लेकर अपने कार्यस्थल पर पहुंचते थे। अब रायपुर रूट पर जाने वाले लोगों को सेलाकुई से सीधी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। खासकर ननूरखेड़ा, मयूर विहार, सहस्रधारा, नालापानी, शहीद भगत सिंह कालोनी जाने वाले लोगों को बस बदलने की जरूरत नहीं होगी। मंगलवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा इलेक्ट्रिक रवाना करने के बाद सहसपुर विधायक भी बस से सेलाकुई पहुंचे। विधायक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रीय जनता प्रदूषण मुक्त बस सेवा शुरू करने की मांग कर रही थी। जनता की मांग पर इलेक्ट्रिक बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे पछुवादून क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। बस के सेलाकुई पहुंचने पर लोगों पारंपरिक वाद्य यंत्रों से स्वागत किया। लोगों ने विधायक के साथ ही बस के कर्मचारियों को भी फूल मालाएं पहनाई। लोगों ने इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ ही विधायक का आभार जताया।
इस दौरान एसडीएम सौरभ असवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, शूरवीर सिंह चौहान, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, विजय पाल सिंह बर्त्वाल, यशपाल नेगी, हरीश चौहान, राहुल पुंडीर, वीर सिंह रावत, राजेंद्र बलूनी, मनोज पंवार, विजय बिष्ट, तपस ठाकुर, रीता केसी, पिंकी देवी, काशीराम महावर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर युवक का अनशन जारी
Next: 720 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.