Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर युवक का अनशन जारी
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर युवक का अनशन जारी

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
rns featured image new

काशीपुर। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लडक़र प्रधान बनीं महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायकर्ता युवक ने अपना अनशन तहसील में दूसरे दिन भी जारी रखा। अनशनकारी युवक ने प्रशासनिक अधिकारियों के उपर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आरोपी महिला प्रधान को उसके पद से नहीं हटाने का भी आरोप लगाया है। बता दें ग्राम जगन्नाथपुर निवासी मौजुद्दीन पुत्र मुस्तकीम का आरोप है कि गांव की प्रधान रमणीक शर्मा का जाति प्रमाण पत्र सामान्य जाति का बना है। बीते चुनाव में गांव की सीट ओबीसी के लिये आरक्षित थी। ऐसे में रमणीक शर्मा ने अपना फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर उसका उपयोग चुनाव में किया था। मौजुद्दीन का यह भी आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग को भी की थी। जांच में भी पाया गया है कि उसके द्वारा लगाये गये आरोप सही हैं तथा ग्राम प्रधान रमणीक शर्मा सामान्य जाति की महिला है। आरोप है कि उसकी शिकायत सही पाये जाने के बाद भी ग्राम प्रधान को उसके पद से नहीं हटाया जा रहा है। इसी को लेकर बीते सोमवार को मौजुद्दीन ने तहसील परिसर में अपना धरना शुरू किया था। वहीं एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल व एसएसआई जसविंदर सिंह ने तहसील कार्यालय पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुआ। उधर, प्रधान रमणीक शर्मा ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र का मामला उच्च न्यायालय में विचारधीन है। उन्होंने चुनाव लडऩे के लिये किसी भी नियम को नहीं तोड़ा है। लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल में एक जुलाई से ई-पास की नहीं होगी जरूरत
Next: सेलाकुई को मिली इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.