Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • सेहत के लिए बेहद लाभदायक है चक्र फूल, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे
  • रहन-सहन

सेहत के लिए बेहद लाभदायक है चक्र फूल, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

चीनी सदाबहार पेड़ इलिसियम वर्म के फल से प्राप्त होने वाला चक्र फूल एक तरह का मसाला है, जिसका इस्तेमाल चाइनीज व्यंजनों में एक आम सामग्री के रूप में किया जाता है। यह कई औषधीय गुणों से समृद्ध होता है। इसमें विटामिन- ए, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, बायोएक्टिव कंपाउंड और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चलिए फिर जानते हैं कि चक्र फूल के सेवन से आपको कौन-कौन से मुख्य लाभ मिल सकते हैं।

डिप्रेशन को कम करने में है सहायक
चक्र फूल डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों का इलाज बेहद कारगर तरीके से कर सकता है। चूहों पर एक अध्ययन के अनुसार, चक्र फूल के अर्क ने चूहों को शक्तिशाली एंटी-डिप्रेसेंट गुण प्रदान किए, जो प्रभावी ढंग से डिप्रेशन को कम कर सकता है। एक अन्य अध्ययन से पता चला कि जिन 107 लोगों ने रोजाना तीन बार तीन ग्राम चक्र फूल के बीज पाउडर का सेवन किया, उनमें भी डिप्रेशन का स्तर कम हुआ।

अनिद्रा की समस्या से दिलाएं छुटकारा
कई अध्ययनों के अनुसार, चक्र फूल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-स्ट्रेस गुण समेत मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो तनाव कम करके अच्छी नींद देने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपको या आपके परिवार में से किसी व्यक्ति को अनिद्रा की समस्या है तो सामान्य चाय को छोड़ रोजाना चक्र फूल की चाय का सेवन करना शुरू कर दें। इससे अनिद्रा की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी।

पाचन के लिए भी है स्वास्थ्यवर्धक
चक्र फूल स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने में भी सहायक है। एक शोध के मुताबिक, चक्र फूल पेट से संबंधित विभिन्न बीमारियों जैसे गैस, सूजन, कब्ज और अपच का इलाज करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह मतली और पेट की ऐंठन से भी राहत प्रदान कर सकता है। यह आंत में जीवाणु संतुलन में सुधार करने में भी सक्षम है। इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट के अल्सर के इलाज में भी मददगार हैं।

त्वचा के स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक
एंटी-ऑक्सिडेंट और विटामिन- ए और विटामिन- सी से समृद्ध चक्र फूल शरीर को मुक्त कणों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है, जो त्वचा पर समय से पहले बढ़ती उम्र के प्रभाव और ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, चक्र फूल झुर्रियों को कम करने में भी सहायक है और पुराने से पुराने दाग-धब्बों समेत निशानों को छुपा सकता है। यह त्वचा की लोच को बढ़ाकर इसकी गुणवत्ता और बनावट में भी सुधार कर सकता है।

फंगल इंफेक्शन से बचाने में भी है कारगर
एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर चक्र फूल बैक्टीरिया और फंगल के विकास को रोक सकता है। यहीं वजह है कि यह दाद, एथलीट फुट, कैंडिडा और अन्य संक्रमणों से राहत दिलाने में सक्षम है। चक्र फूल में पाया जाने वाला सक्रिय तत्व एनेथोल बैक्टीरिया के विकास को रोकता है और यीस्ट और डर्माटोफाइट्स जैसे फंगल से भी बचाता है। रोजाना चक्र फूल की चाय पीने से फंगल इंफेक्शन दूर रहेगा और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पुल और मोटर मार्ग का किया भूमिपूजन
Next: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए वेबसाइट लॉन्च, जनता से मांगी राय

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.