Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पुल और मोटर मार्ग का किया भूमिपूजन
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पुल और मोटर मार्ग का किया भूमिपूजन

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-08 at 1.35.25 PM

अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के रसियारा गांव पहुँचकर रसियारा गांव में 30 मीटर पैदल स्पान स्टील गार्डर पुल का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र कि जनता लम्बे समय से यहाँ पर पुल के निर्माण कि बात कहती आ रही थी जिसका आज भूमिपूजन कर दिया गया है और बहुत जल्द ही यह पुल बनकर अस्तित्व में आ जायेगा जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत इस पुल का निर्माण होगा जिसकी कुल लागत 262.78 लाख रुपये है।

इसके उपरान्त कैबिनेट मंत्री सोमेश्वर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मनसारीनाला चौड़ा पहुंची जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उन्होंने वीर शहीद सुरेंद्र सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भावनाओं का सम्मान करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मनसारीनाला चौड़ा को अब स्व0 वीर शहीद सुरेंद्र सिंह मेहरा के नाम से जाना जायेगा और साथ ही कहा कि मैं उम्मीद करती हूँ कि शहीद सुरेंद्र सिंह मेहरा जिनके नाम पर आज इस स्कूल का नाम पड़ा है हमारे क्षेत्र के बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर उनके बलिदान को सार्थक सिद्ध करेंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन द्वारा कैबिनेट मंत्री को स्कूल से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया, जिन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तराखंड को हम देवभूमि के साथ वीरभूमि के नाम से भी जानते हैं क्यूंकि यहाँ हर घर परिवार से कोई ना कोई सेना में अवश्य अपनी सेवाएं देता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सैनिकों का सम्मान करना जानती है।

वहीं कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सोमेश्वर-कौसानी मोटर मार्ग का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग की स्थिति जीर्ण-शीर्ण अवस्था में बनी हुई थी जिसका कि आज शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग 12 किलोमीटर का है जिसका अब जल्द ही डामरीकरण कर दिया जायेगा, इससे अब स्थानीय जनता के साथ ही पर्यटको को आवागमन में किसी प्रकार कि परेशानी नहीं होंगी। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि वह सोमेश्वर की बेटी होने के नाते क्षेत्र के विकास के लिए वह हर पल तत्पर रहेंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक आर्या, मंडल महामंत्री चंदन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन रावत, जिला पंचायत सदस्य कविता मेहरा, भूपाल मेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्या, स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश चंद आर्या सहित पार्टी पदाधिकारी, स्कूल प्रबंधक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 सितम्बर से शुरू होगा पितृ पक्ष
Next: सेहत के लिए बेहद लाभदायक है चक्र फूल, जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.