Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीमा पर तैनात जवानों को मिलेंगी खादी की दरियां
  • राष्ट्रीय

सीमा पर तैनात जवानों को मिलेंगी खादी की दरियां

RNS INDIA NEWS 07/01/2021
rns featured image new

खादी ग्रामोद्योग के साथ आईटीबीपी ने किया समझौता

नई दिल्ली(आरएनएस)। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग लद्दाख व देश की अन्य सीमाओं पर तैनात आईटीबीपी के जवानों के लिए खादी की दरियों की आपूर्ति करेगा। बुधवार को एक कार्यक्रम में आयोग व आईटीबीपी के अधिकारियों ने एक एमओयू पर दस्तखत किए।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने खादी व ग्रामोद्योग आयोग के साथ 1 लाख 71 हजार 520 खादी की दरियों की सप्लाई के एमओयू किया है। इस मौके पर आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि जब लद्दाख सीमा व अन्य अग्रिम मोर्चों पर तैनात जवान इन दरियों का इस्तेमाल करेंगे तो यह खादी का सम्मान होगा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) विभिन्न केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के लिए खादी की दरियां खरीदेगी। इसके लिए आईटीबीपी ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग को आठ करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इन बलों में सिर्फ ‘स्वदेशी’ वस्तुओं के इस्तेमाल और बिक्री के केंद्र सरकार के निर्देश के तहत 1,71,520 दरियों की खरीद के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर दोनों संगठनों ने हस्ताक्षर किया। बीएसएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) देश की आंतरिक सुरक्षा में कई जिम्मेदारियां निभाते हैं। आईटीबीपी चीन की सीमा से लगते 3,448 किलोमीटर लंबे पर्वतीय क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा में तैनात है। आईटीबीपी अद्धर्सैनिक बलों के लिए कुछ सामान की खरीदारी करने वाली मुख्य एजेंसी है। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए खादी ग्रामोद्योग (केवीआईसी) से 8.73 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की खादी की दरियां खरीदेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बुधवार को गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विवेक भारद्वाज, आईटीबीपी के महानिरीक्षक आनंद स्वरूप और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उप कार्यकारी अधिकारी वी के नागर ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। पिछले साल जुलाई में आईटीबीपी ने सीएपीएफ के लिए सरसों की तेल की खरीद के लिए इसी तरह का समझौता केवीआईसी से किया था। इस पर 1.73 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई थी। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल जून में घोषणा की थी कि सीएपीएफ की कैंटीन में सिर्फ ‘स्वदेशी’ या स्वदेश निर्मित उत्पादों की ब्रिकी शुरू होगी। प्रवक्ता ने बताया, सीएपीएफ के सभी अस्पतालों के लिए केवीआईसी से चादर और तकिए के खोल खरीदने की प्रक्रिया पर भी काम चल रहा है। इसी वित्तीय वर्ष में प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इन बलों में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केवीआईसी से ऐसे और सामान खरीदे जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देखिए आज का राशिफल
Next: शर्मनाक : पुलिस अपनी गाड़ी के पीछे घसीटकर थाने ले गई लाश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.