Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सीमा पार करके गए पुलिस कर्मियों को वापस लौटाए भारत: म्यांमार
  • अंतरराष्ट्रीय

सीमा पार करके गए पुलिस कर्मियों को वापस लौटाए भारत: म्यांमार

RNS INDIA NEWS 08/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। म्यांमार ने भारत से अपने उन पुलिसकर्मियों को वापस लौटाने के लिए कहा है जो कुछ दिन पहले सीमापार कर के मिजोरम में शरण लेने पहुंचे थे। ये पुलिसकर्मी म्यांमार की सेना के आदेशों से बचने के लिए भागकर भारत पहुंचे थे। बीते महीने म्यांमार की सेना ने लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार का तख्तापलट कर सत्ता अपने कब्जे में ले ली थी।
गत एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद देश में हो रहे प्रदर्शनों को दबाने के लिए कड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद म्यांमार से करीब 30 पुलिसकर्मी और उनका परिवार हाल के दिनों में शरण मांगने के लिए सीमापार आया है। म्यांमार के फलम जिले में अपने समकक्ष की तरफ से एक चिट्ठी मिली है जिसमें कहा गया है कि दोस्ताना रिश्ते बनाए रखने के लिए भारत उनके आठ पुलिसवालों को वापस लौटा दे। डिप्टी कमिशनर मारिया सी.टी. जुआली ने शनिवार को कहा कि वह भारत के गृह मंत्रालय से आदेश मिलने का इंतजार कर रही हैं। म्यांमार की ओर से भेजी गई चिट्ठी में लिखा है कि उन्हें सूचना मिली है कि उनके आठ पुलिसकर्मी भारत पहुंच गए हैं। चिट्ठी में 22 से 25 साल की उम्र वाले चार पुलिसकर्मियों की जानकारी है जिनमें से एक महिला ऑफिसर भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स
Next: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने रोम रैंकिंग में जीता गोल्ड, बने दुनिया के नंबर-1 रेसलर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.