Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 03/08/2021
1 (3)

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृतिका कुल्हारी गत सांय सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित होने वाल उपचुनाव के सम्बन्ध में सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों के लिए आयोजित प्रथम बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता कर रही थीं।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि निर्वाचन से पूर्व, निर्वाचन दिवस एवं निर्वाचन के उपरान्त सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रहती है। भारत के निर्वाचन आयोग ने इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से पूर्व उन्हें यह सुनिश्चित बनाना है कि क्षेत्र के सभी मतदाताओं को नए मतदान केन्द्रों की जानकारी हो। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरान्त सैक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सैक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित बनाना होगा कि निर्वाचन की पूर्व संध्या पर सभी पोलिंग पार्टियां एवं सामग्री निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाए। उन्होंने निर्वाचन दिवस के सम्बन्ध में सैक्टर मैजिस्ट्रेट तथा सैक्टर अधिकारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि सभी सैक्टर अधिकारियों को इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), निर्वाचन प्रबन्धन, निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श चुनाव आचार संहिता सहित निर्वाचन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी होनी चाहिए। इस सम्बन्ध में इन्हें पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नियुक्त सैक्टर मैजिस्ट्रिट, सैक्टर अधिकारी तथा पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वारण्टी गिरफ्तार
Next: स्पा की आड़ में देह व्यापार, 9 लड़कियां रेस्क्यू की गयी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.