Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सीटें बढ़ाने की मांग को कॉलेज भवन की छत पर चढ़े एनएसयूआई छात्र
  • ऊधम सिंह नगर

सीटें बढ़ाने की मांग को कॉलेज भवन की छत पर चढ़े एनएसयूआई छात्र

RNS INDIA NEWS 28/09/2022
24- (2)

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में छात्रों के प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे एनएसयूआई छात्रों ने बुधवार को कॉलेज भवन की छत पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इससे कॉलेज और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। करीब ढाई घंटे बाद प्राचार्य द्वारा निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र भेजने पर छात्र छत से नीचे उतरे। प्राचार्य ने जूस पिलाकर छात्रों का धरना भी समाप्त करवाया। डिग्री कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के छात्र पिछले तीन दिनों से सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में धरने पर बैठे थे। बुधवार दोपहर अचानक धरने पर बैठे एनएसयूआई के गौरव शुक्ला, मानवेंद्र सिंह, दीपक सिंह, अश्वनी कुमार, अभिषेक चंद्रा, अमित शर्मा और कमलकांत कॉलेज भवन की छत पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर कॉलेज प्रबंधन मौके पर पहुंचा और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। छात्रों का कहना था कि प्रवेश के लिए सीटें कम होने के कारण 40 प्रतिशत से अधिक छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिनों से छात्र धरना दे रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन या शासन इस पर गंभीरता से विचार नहीं कर रहा है। छात्रों के न मानने पर कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली और रंपुरा चौकी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी छात्र नहीं माने। छात्रों के इस तरह के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेज के प्राचार्य कमल किशोर पांडे ने निदेशक उच्च शिक्षा को डिग्री कॉलेज में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन और सीटें बढ़ाने की मांग के विषय में पत्र भेजा। इसके बाद छात्र छत से उतरे। साथ ही प्राचार्य ने धरने पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर तीन दिन से चल रहे उनके धरने को भी समाप्त करवाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरा जन सैलाब
Next: अल्मोड़ा में स्कूल के छात्र छात्राओं ने देखी माटी पछ्याण फिल्म, फिल्म के कलाकारों को साथ में देख बच्चों के चेहरों पर छाई ख़ुशी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.