Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में स्कूल के छात्र छात्राओं ने देखी माटी पछ्याण फिल्म, फिल्म के कलाकारों को साथ में देख बच्चों के चेहरों पर छाई ख़ुशी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में स्कूल के छात्र छात्राओं ने देखी माटी पछ्याण फिल्म, फिल्म के कलाकारों को साथ में देख बच्चों के चेहरों पर छाई ख़ुशी

RNS INDIA NEWS 28/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-28 at 1.11.12 PM

अल्मोड़ा। नगर के आरसीएम मॉल में 28 सितम्बर, बुधवार को उत्तराखंडी भाषा में बनी फीचर फिल्म ‘माटी पछ्याण’ शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं को दिखाई गई। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ फीचर फिल्म का आनंद लिया। यहाँ इस दौरान फिल्म के कलाकार नरेश बिष्ट, शेखर कुमार और निर्देशक/कलाकार अजय बेरी भी बच्चों के साथ मौजूद रहे। कलाकरों को साथ में देखकर बच्चों में उत्साह का माहौल था। बच्चों ने कलाकारों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया और साथ में सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाए। फिल्म के लेखक रंगकर्मी मन मोहन चौधरी भी यहाँ मौजूद रहे। उन्होंने सहयोग के लिए शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता लखचौरा एवं प्रबंधक अधिवक्ता शेखर लखचौरा का आभार व्यक्त किया। माटी पछ्याँण (माटी पहचान) फिल्म में पहाड़ की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रेम कहानी के माध्यम से दिखाया गया है। यह फिल्म उत्तराखंड के 15 सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई है। फिल्म के निर्देशक, लेखक संगीतकार सहित कई कलाकार सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से जुड़े हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीटें बढ़ाने की मांग को कॉलेज भवन की छत पर चढ़े एनएसयूआई छात्र
Next: वामपंथी संगठनों का प्रदर्शन, बोले- अंकिता को इंसाफ, बेरोजगारों को मिले रोजगार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.