Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीआरएफ दल पहुंचा झील के पास : डीजीपी
  • देहरादून

एसडीआरएफ दल पहुंचा झील के पास : डीजीपी

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
rns featured image new

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार शाम को झील के करीब पहुंच गई है। टीम ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक झील रिसनी शुरू हो गई है। इसलिए खतरे की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि टीम ने जो फोटो भेजी हैं, उसमें झील करीब 400 मीटर लंबी नजर आ रही है। एक छोर से इसमें रिसाव भी हो रहा है। इस कारण खतरे की बात नहीं है। डीजीपी ने बताया कि एसडीआरएफ टीम शनिवार दोपहर तक रैंणी गांव लौट आएगी। इसके बाद और जानकारी मिल पाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि ऋषिगंगा नदी पर बन रही एक और झील पर हम लगातार सेटेलाइट और अन्य माध्यमों से नजर रखे हुए हैं। अभी झील की जो स्थिति है उससे घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में बस हमें सावधान रहने की जरूरत है। जल्द ही विशेषज्ञों को एक दल वहां हैलीकाप्टर के माध्यम से भेजा जाएगा, जो तीन चार घंटे वहां विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जो जानकारी है उसके मुताबिक ये करीब चार सौ मीटर लंबी झील है। हालांकि अभी इसकी गहराई का पता नहीं चल पाया है। जो भी नदी से सिल्ट व अन्य मलबा आया है, वह करीब 12 मीटर ऊंचाई तक जमा है। लेकिन इस 12 मीटर में कितना पानी है ये पता नहीं चला है। इसके लिए उस क्षेत्र में वैज्ञानिकों की टीम जा रही है, जो उसका अध्ययन करेगी। इसके अलावा कुछ अन्य विशेषज्ञों की टीम भेजी जाएगी, जो एयरफोर्स के हैलीकाप्टर से वहां ड्राप किए जाएंगे। ये कम से कम चार घंटे तक वहां झील का विस्तृत अध्ययन करेंगे और सरकार को रिपोर्ट देंगे। सीएम ने कहा कि हम उस रिपोर्ट के आधार पर इसमें आगे कार्ययोजना तैयार करेंगे। लेकिन अभी लोगों से ये अपील है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तक की स्थिति से सावधान जरूर रहने की जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर का ताला तोड़ नगदी व सामान चोरी
Next: अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलटा डंपर, चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.